Bihar Weather Alert: बिहार में कड़ाके की ठंड और कोहरे का असर जारी है. यहां आसमान साफ होने के बावजूद सुबह और शाम के समय धुंध की चादर पूरे प्रदेश को अपनी चपेट में ले रही है. इस बीच मौसम विभाग की प्रदेश के लिए ताजा रिपोर्ट जारी की है. इसके अनुसार आज यानी 18 जनवरी को भी बिहार के कई हिस्सों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम रह सकती है. इससे आम जनजीवन और यातायात प्रभावित होने की संभावना है. वहीं, IMD ने अनुसार 21 जनवरी से मौसम में थोड़ा सुधार हो सकता है. इस दौरान कोहरे से राहत मिलने के आसार हैं. हालांकि, तापमान में हल्की सी गिरावट बनी रहेगी.
ADVERTISEMENT
आज यानी 18 जनवरी को कैसा रहेगा बिहार का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 18 जनवरी को बिहार के अधिकतर इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा. हालांकि इस दौरान घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी. मौसम विभाग ने चेतावनी करते हुए कहा कि बिहार के पश्चिमी और मध्य भागों में एक या दो जगहाें पर घना कोहरा छाया रह सकता है. इसमें बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल जैसे पश्चिमी जिलों के साथ साथ पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद जैसे जिलों में कोहरे का प्रभाव देखने को मिलेगा.
बता दें कि प्रदेश में ठंड की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है. पिछले 24 घंटों में भागलपुर का सबौर सबसे ठंडा रहा. यहां न्यूनतम तापमान 05.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं गया में न्यूनतम तापमान 08.2 डिग्री सेल्सियस और पटना में 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा. हालांकि, आने वाले चार दिनों के दौरान प्रदेश के अनेक स्थानों के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस के बढ़ने का अनुमान. इससे ठंड से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं.
जिलावार देखें 18 जनवरी का अधिकतम और न्यूनतम तापमान का पूर्वानुमान
पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूवी चंपारण, गोपालगंज (उत्तर पश्चिम बिहार)
- अधिकतम तापमान: 16-18 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 08-10 डिग्री सेल्सियस
सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर (उत्तर मध्य बिहार)
- अधिकतम तापमान: 22-24 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 10-12 डिग्री सेल्सियस
सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार (उत्तर पूर्व बिहार)
- अधिकतम तापमान: 22-24 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 10-12 डिग्री सेल्सियस
बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल (दक्षिण पश्चिम बिहार)
- अधिकतम तापमान: 22-24 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 06-08 डिग्री सेल्सियस
पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद (दक्षिण मध्य बिहार)
- अधिकतम तापमान: 20-22 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 08-10 डिग्री सेल्सियस
भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया (दक्षिण पूर्व बिहार)
- अधिकतम तापमान: 22-24 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 08-10 डिग्री सेल्सियस
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा बिहार का मौसम?
अगले सात दिनों के दौरान बिहार के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. वहीं 19 जनवरी को कोहरे का असर उत्तरी, दक्षिण पूर्वी और दक्षिण मध्य बिहार के जिलों जैसे सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और मुंगेर में देखने को मिल सकता है. इसके बाद 20 जनवरी को मुख्य रूप से पूर्वी बिहार के जिलों में कोहरा छाए रहने की संभावना है. वहीं, 21 जनवरी से मौसम में सुधार होगा और कोहरे से राहत मिल सकती है हालांकि तापमान में हल्की गिरावट बनी रहेगी.
यह भी पढ़ें: अक्षरा सिंह का नाम सुनते ही पवन सिंह का आया ऐसा रिएक्शन, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
ADVERTISEMENT

