अक्षरा सिंह का नाम सुनते ही पवन सिंह का आया ऐसा रिएक्शन, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

Pawan Singh Akshara Singh controversy: सोशल मीडिया पर द कपिल शर्मा शो का एक वीडियो अचानक वायरल हो रहा है. इसमें शो में जैसे ही अक्षरा सिंह का नाम लिया गया, पवन सिंह का रिएक्शन देखने लायक था. पुराने विवादों की वजह से यह पल इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया है.

ADVERTISEMENT

 Pawan Singh and Akshara Singh,
Pawan Singh and Akshara Singh,
google news

Pawan Singh reaction video: सोशल मीडिया पर इन दिनों द कपिल शर्मा शो का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के तीन दिग्गज सितारे पवन सिंह, मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव निरहुआ एक साथ नजर आ रहे हैं. कपिल शर्मा के साथ हंसी मजाक के बीच एक ऐसा पल आता है जब शो के सेट पर अचानक अक्षरा सिंह का जिक्र हो जाता है. पवन सिंह और अक्षरा सिंह के पुराने विवादों को देखते हुए यह क्लिप इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है.