Bihar Weather Update: बारिश पर ब्रेक, कोहरे की एंट्री...मौसम विभाग 8 फरवरी के लिए जारी किया ये अपडेट

Bihar Mausam Update: बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला हुआ नजर आ रहा है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक 8 फरवरी को राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि सुबह के समय हल्का कोहरा और आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के संकेत जरूर दिए गए हैं.

Bihar Weather Today
Bihar Weather Today

संदीप कुमार

follow google news

Bihar Weather Today: बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज काफी बदला बदला नजर आ रहा है. उत्तर पश्चिम और उत्तर पूर्व भारत में चल रही तेज पछुआ हवाओं और हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में फिलहाल शुष्क मौसम बना हुआ है. इस बीच मौसम विभाग आज के लिए ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार आज 8 फरवरी को बिहार में बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम पूरी तरह शुष्क रहने का अनुमान है . हालांकि, सुबह के समय राज्य के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा देखा जा सकता है, जिससे विजिबिलिटी पर थोड़ा असर पड़ सकता है.

Read more!

बिहार में 8 फरवरी को कैस रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, आज 8 फरवरी को बिहार के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और किसी भी प्रकार की भारी चेतावनी या अलर्ट जारी नहीं किया गया है. विभाग ने अनुसार, पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, पूर्णिया, कटिहार पटना, गया, नालंदा, बक्सर और भागलपुर सहित कई जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा. यहां धूप खिली रहेगी और बारिश की कोई आशंका नहीं है.

वही ठंड की बात करें तो बिहार में इसका असर मिला जुला बना हुआ है. पिछले 24 घंटों में सिवान के जीरादेई में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गोपालगंज में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है . मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों के बाद न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जिससे रात के समय कनकनी थोड़ी बढ़ सकती है. 

आने वाले दिनों में बिहार के मौसम का हाल

आने वाले एक हफ्ते यानी 13 फरवरी तक बिहार का मौसम मुख्य रूप से शुष्क ही बना रहेगा. हालांकि, 9 फरवरी से हिमालयी क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है, जिसका असर तापमान में उतार-चढ़ाव के रूप में दिखेगा. 11 से 13 फरवरी के बीच पटना, गया, और नालंदा जैसे दक्षिण मध्य जिलों में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा. कुल मिलाकर, आने वाले दिनों में दिन में गर्मी का एहसास होगा लेकिन रातें अभी भी ठंडी रहेंगी .

यह भी पढ़ें: NEET कांड पर उठा रहे थे सवाल इसलिए गिरफ्तार हुए पप्पू यादव, पूर्णिया से आए सांसद के भाई ने लगाया बड़ा आरोप!

    follow google news