Bihar Weather Update: बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है. सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड महसूस होने लगी है, जबकि दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी बनी हुई है. मौसम के इस उतार-चढ़ाव के बीच अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय कोहरा देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने 15 नवंबर के मौसम के साथ ही अगले 5 दिनों के लिए तापमान, कोहरे और बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है. आइए जानते हैं कि बिहार के किन जिलों में कैसा मौसम रहेगा.
ADVERTISEMENT
बिहार में 15 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 15 नवंबर को बिहार के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. राज्य में कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं. दिन के समय आसमान साफ रहने और धूप निकलने का अनुमान है. हालांकि, सुबह के वक्त कई इलाकों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छा सकता है. वही अगर तापमान की बात करें तो 15 नवंबर को बिहार के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. वहीं, न्यूनतम तापमान 16 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. यानी दिन में धूप के कारण गर्मी महसूस होगी, जबकि सुबह और रात के समय हल्की ठंड बनी रहेगी.
16 से 20 नवंबर तक कैसा रहेगा बिहार का मौसम?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 16 से 20 नवंबर के बीच बिहार के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, पटना, गया, नालंदा, भागलपुर, बांका, रोहतास, भोजपुर समेत किसी भी जिले में बारिश के आसार नहीं हैं. तापमान की बात करें तो अगले 4 से 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. वहीं, अगले 2 से 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान स्थिर रहने के बाद इसमें 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. इससे सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ेगा. दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रह सकता है.
यह भी पढ़ें: जापान से बिहार आई युवती ने रखा छठ व्रत, भोजपुरी में गाए छठी मैया के गीत
ADVERTISEMENT


