Bihar Weather Update: बिहार में 21 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम? कोहरा, ठंड और बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट

संदीप कुमार

• 06:57 PM • 15 Nov 2026

Bihar Weather Forecast: बिहार में नवंबर का आधा महीना बीतने के बाद भी दिन में गर्मी से राहत नहीं मिली है. हालांकि, सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है. मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए नया पूर्वानुमान जारी किया है. इस दौरान तापमान में बदलाव के साथ कुछ इलाकों में बारिश की संभावना भी है.

बिहार में अगले 5 दिनों में बदलने वाला है मौसम
बिहार में अगले 5 दिनों में बदलने वाला है मौसम
Google CTA

Bihar Weather Update: बिहार में नवंबर का आधा महीना बीतने के बाद भी दिन में गर्मी का असर बना हुआ है. हालांकि, सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है. मौसम विभाग के मुताबिक, 16 नवंबर को राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं है. वहीं, सुबह के समय कई इलाकों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छा सकता है. इस बीच कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. आइए जानते हैं, 16 नवंबर को आपके जिले में मौसम कैसा रहेगा.

Read more!

बिहार में 16 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, 16 नवंबर को राज्य के किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है. दिन के समय आसमान साफ रहने और धूप निकलने का अनुमान है. हालांकि, सुबह के समय राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छा सकता है. ऐसे में सुबह के वक्त लोगों को हल्की ठंड का एहसास होगा, जबकि दिन में धूप के कारण गर्मी बनी रह सकती है. वहीं उत्तर-पश्चिम बिहार, उत्तर-मध्य बिहार, उत्तर-पूर्व बिहार, दक्षिण-पश्चिम बिहार और दक्षिण-पूर्व बिहार के जिलों में जिलों में बारिश की कोई संभावना नहीं है. सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है. ऐसे में कुछ इलाकों में दृश्यता कम हो सकती है.

बिहार में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 से 5 दिनों तक बिहार के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. वहीं, अगले 2 से 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान भी लगभग स्थिर रह सकता है. इसके बाद राज्य के कई हिस्सों में रात के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है. इससे सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ सकता है. 17 नवंबर, 18 नवंबर और 19 नवंबर को बिहार में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि, इसके बाद 20 और 21 को दक्षिण-पश्चिम बिहार के रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल और औरंगाबाद के साथ दक्षिण-मध्य बिहार के पटना, गया, नालंदा, नवादा, जहानाबाद, लखीसराय, शेखपुरा और बेगूसराय में एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है. इसके अलावा 21 नवंबर को दक्षिण-पूर्व बिहार के जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर में भी एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है.

यह भी पढ़ें: पटना में छठ पूजा के दौरान बड़ा हादसा, गंगा में डूबे चार युवक, एक को बचाया गया, तीन की तलाश जारी