Bihar Weather Update: बिहार में बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में 34 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ेगा पारा, जानें 8 मार्च तक का पूरा अपडेट

Bihar 3 March weather update: मार्च की शुरुआत के साथ बिहार में ठंड विदा और गर्मी की एंट्री हो चुकी है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक 3 से 8 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा, अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियसतक जा सकता है. जानें आपके जिले में धूप, तापमान और आने वाले दिनों का पूरा पूर्वानुमान.

Bihar weather Today
Bihar weather Today

संदीप कुमार

follow google news

Bihar Weather Update: बिहार में मार्च के आने के साथ ही मौसम में बदलाव नजर आने लगा है. यहां दोपहर के समय अब सर्दी का प्रभाव लगभग खत्म हो चुका है. इसके साथ ही रात में भी अब ठंडक कम होती जा रही है. दिन में खिलने वाली सुनहरी धुप ने मौसम में थोड़ा गर्मी बढ़ा दी है. इस बीच मौसम विभाग ने आज के लिए ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके मुताबिक आज प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा. IMD ने बताया कि बिहार के कई जिलों में आने वाले हफ्ते में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है. वही सबसे कम 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

Read more!

बिहार में 3 मार्च को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 3 मार्च 2026 को पूरे बिहार का मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. इसमें बिहार के उत्तर-पश्चिम बिहार के पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज शामिल हैं. मौसम विभाग के अनुसार यहां मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा. इसके साथ ही उत्तर-मध्य बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर में भी शुष्क मौसम की संभावना है. दक्षिण बिहार के जिलों जैसे पटना, गया, नालंदा, बक्सर और रोहतास में भी फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार अभी आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी.

बिहार में तापमान का पूर्वानुमान तापमान की बात करें तो ठंड अब धीरे-धीरे कम हो रही है, लेकिन सुबह और रात के समय हल्की कनकनी अभी भी बनी हुई है. पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान मधेपुरा में 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, सबसे अधिकतम तापमान मोतिहारी (पूर्वी चम्पारण) में 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा. आज 3 मार्च को राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 30-34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 2 से 3 दिनों तक तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा बिहार का मौसम

वही आने वाले दिनों के मौसम की बात करें तो बिहार में आने वाले दिनों में भी मौसम शुष्क ही बना रहेगा. हालांकि, मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 4 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है, जिसका असर भविष्य में दिख सकता है. 4 मार्च से 8 मार्च के बीच पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया और मुजफ्फरपुर सहित सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का ही पूर्वानुमान है. 5 मार्च के बाद से तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है, जिससे दिन के समय गर्मी और बढ़ जाएगी. फिलहाल 8 मार्च तक राज्य के किसी भी जिले के लिए वर्षा या अन्य किसी भी तरह की गंभीर मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है.

यह भी पढ़ें: बिहार में खत्म होगी शराबबंदी? बिहार तक के पॉडकास्ट में JDU के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के बयान ने नीतीश सरकार में मचाया हड़कंप, देखें वीडियो

    follow google news