Bihar Weather Today: बिहार में मौसम ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है. पिछले कुछ दिनों से चटख धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं. जहां एक ओर राज्य के कई हिस्सों में पारा 30 डिग्री सेल्सियस के पार जा रहा है, वहीं मौसम विभाग के ताजा अनुमानों के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में वायुमंडलीय प्रणालियों के सक्रिय होने से मौसम की स्थिति में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इसके तहत आने वाले दिनाें में बिहार में एक बार फिर बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.
ADVERTISEMENT
24 मार्च को कैसा रहेगा बिहार का मौसम?
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, आज यानी 24 मार्च 2026 को बिहार के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि, विभाग ने संकेत दिए हैं कि राज्य के कुछ जिलों बादल छाए रह सकते हैं. वहीं अन्य जिलों में आसमान साफ रहने और धूप के खिलने का अनुमान है. ऐसे में मौसम विभाग ने आज राज्य में किसी भी तरह की काई चेतावनी जारी नहीं की है.
वहीं तापमान की बात करें तो अगले 3 दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का अनुमान है. आज का अधिकतम तापमान अधिकांश क्षेत्रों में 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है.
आने वाले दिनों में बिहार के मौसम का हाल
वहीं आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज काफी बदलने वाला है. 26 मार्च से उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों जैसे पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर और रोहतास में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बादलों के गर्जने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. इसके बाद 27 मार्च को ये प्रभाव उत्तर-मध्य और दक्षिण-मध्य बिहार के जिलों जैसे पटना, गया, नालंदा और वैशाली तक भी फैल सकता है.
ADVERTISEMENT


