Bihar Weather Update: बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं, 9 मार्च के लिए मौसम विभाग ने बिहार के इन जिलों में जारी की चेतावनी

Bihar 9 March weather update: बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में अगले 24 से 48 घंटों के अंदर बारिश, गर्जना और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है. ऐसे में मौसम विभाग ने उत्तर-मध्य और पूर्वी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

Bihar Weather Update
Bihar Weather Update

संदीप कुमार

follow google news

Bihar Weather Update:बिहार में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ था, लेकिन अब एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से बारिश और बिजली कड़कने की संभावना बन रही है. प्रदेेश एक तरफ दोपहर की धूप में गर्मी का अहसास बढ़ने लगा है, वहीं रात के समय अभी भी हल्की ठंडक महसूस की जा रही है. इस बीच मौसम विज्ञान विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, बिहार में अगले 24 से 48 घंटों के अंदर कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ मौसम का मिजाज बदल सकता है. इसके लिए IMD ने अलर्ट भी जारी किया है.

Read more!

9 मार्च को कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 9 मार्च को बिहार के उत्तर-मध्य और पूर्वी भागों में मौसम का असर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर जैसे उत्तर-मध्य बिहार के जिलों के साथ-साथ सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार जैसे पूर्वी जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है. इसके अतिरिक्त, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद सहित दक्षिण-मध्य बिहार और भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर व खगड़िया जैसे दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों में भी गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. हालांकि, राज्य के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम हिस्सों, जैसे कि पश्चिम व पूर्वी चंपारण, सारण, बक्सर और भोजपुर में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है.

तापमान की बात करें तो अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है. फिलहाल राज्य का न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस से 23.4 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जबकि अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस से 34.2 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच रहा है. मौसम विभाग ने 9 मार्च के लिए विशेष रूप से 'येलो अलर्ट' जारी किया है, जिसके तहत उत्तर-मध्य और पूर्वी बिहार के जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात (बिजली गिरना) और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा बिहार का मौसम

अगले कुछ दिनों तक बिहार के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिला-जुला असर दिखेगा. 10 मार्च को मुख्य रूप से उत्तर-पूर्व बिहार के जिलों (सुपौल, अररिया, किशनगंज आदि) और दक्षिण-पूर्व के भागलपुर व जमुई जैसे इलाकों में वर्षा और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना बनी रहेगी. वहीं 11 मार्च को उत्तर-मध्य के सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर और उत्तर-पूर्व के पूर्णिया, कटिहार जैसे जिलों में बारिश के आसार हैं. हालांकि, 12 मार्च से पूरे प्रदेश में मौसम एक बार फिर शुष्क होने का पूर्वानुमान है. अधिकतम तापमान में अगले पांच दिनों तक कोई विशेष बड़ा परिवर्तन नहीं देखा जाएगा, जिससे दिन के समय हल्की गर्मी का सिलसिला जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: निशांत कुमार की जेडीयू में ग्रैंड एंट्री, पिता नीतीश कुमार और अपने भविष्य को लेकर कही ये बड़ी बात

    follow google news