बिहार के हाजीपुर से सामने आए पति, पत्नी और कथित प्रेमी का मामला ठंडा होने का नाम ही नहीं ले रहा है. इस कहानी में कुछ ना कुछ ऐसी बातें सामने आ रही है, जिससे मामला चर्चा में बना हुआ है. अभी तक जहां BPSC टीचर के पति यह कह रहे थे कि उन्होंने अपनी पुस्तैनी जमीन बेचकर गुंजन को पढ़ाया, लेकिन नौकरी लगने के बाद वह परिवार छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रहने लगी, वहीं गुंजन ने सारे आरोपों पर खुलकर जवाब दिया और अपनी बातें भी रखी. इसी बीच मामले में उनके बेटे के प्रेम-अंकल वाले बयान की खूब चर्चा हो रही थी, जिसपर भी गुंजन ने पूरी बात बताई है. आइए सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT
"शादी के बाद पढ़ाया, लेकिन नौकरी लगने के बाद छोड़ दिया"
मामला वैशाली जिले के हाजीपुर से सामने आया है. यहां के बिदुपुर पंचायत के रहने वाले अमन की साल 2013 में लोदीपुर गांव निवासी गुंजन कुमारी से शादी हुई. शादी के बाद परिवार काफी खुश था और फिर गुंजन ने एक बेटे को भी जन्म दिया. अमन के मुताबिक, शादी के बाद गुंजन पढ़ाई कर टीचर बनना चाहती थी, लेकिन घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. इसलिए गुंजन को पढ़ाने के लिए अमन ने अपने पु्स्तैनी जमीन का हिस्सा बेच दिया और फिर उसे ग्रेजुएशन, बीएड की पढ़ाई कराई और टीचर बनने की तैयारी कराई.
गुंजन ने अच्छे से पढ़ाई की और फिर वह BPSC TRE 2 की परीक्षा पास की. फिर उसे सुपौल के त्रिवेणीगंज ट्रेनिंग के लिए भेजा गया. अमन ने आरोप लगाते हुए कहा कि, ट्रेनिंग के दौरान गुंजन की मुलाकात उसके कॉलेज फ्रेंड प्रेम-प्रकाश से हुई और फिर दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी. अमन के मुताबिक इस दौरान दोनों एक-दूसरे से छुपकर मिलते भी थे. लेकिन जैसे ही अमन ने गुंजन से इस बारे में बात की तो दोनों की लड़ाई हो गई और फिर दोनों अलग-अलग रहने लगे.
बेटे के बयान पर गुंजन की सफाई!
इस मामले में गुंजन-अमन के बेटे ने भी बयान दिया था कि, 'प्रेम-प्रकाश अंकल घर आते थे. जब मैं मम्मी से पूछता तो मम्मी कहती कि दोस्त है और कोई पूछे तो बताना मामा आए थे'. साथ ही उनके बेटे ने कहा कि, 'अंकल के आने के बाद मम्मी मुझे नीचे भेज देती थी और वह खुद ऊपर चली जाती थी.' इस पर गुंजन ने सफाई देते हुए साफ कहा कि, पिछले एक साल से बच्चा मेरे पास नहीं है. बच्चे को इस तरह का बयान देने के लिए प्रभावित किया गया है. उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर बच्चा मेरे पास रहा तो तस्वीर अलग हो सकती है.
बीच सड़क पर हुआ था ड्रामा
सोशल मीडिया पर BPSC टीचर पर लगे अफेयर के आरोप का मामला आज भी चर्चा का विषय बना हुआ है. इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें बीच सड़क पर अमन-गुंजन बहस कर रहे थे. इस दौरान गुंजन का पुलिसवालों से भी बहस हुआ था.(पढ़ें पूरी खबर)
ADVERTISEMENT


