Delhi Weather Update: दिल्ली में मौसम ने फिर बदली चाल, अब इस दिन होगी बारिश, माैसम विभाग ने जारी की चेतावनी

दिल्ली-एनसीआर में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. जहां फिलहाल धूप और हल्की गर्मी का एहसास बढ़ेगा, वहीं कुछ दिनों बाद बारिश और तेज हवाओं की वापसी हो सकती है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट ने लोगों को अलर्ट कर दिया है, क्योंकि तापमान में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा.

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update

संदीप कुमार

follow google news

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से जारी बादलों की लुका-छिपी और सुहावने मौसम के बीच अब एक बार फिर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण राजधानी के तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. जहां हल्की ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत दी थी वहीं अब सूर्य देव के तेवर थोड़े सख्त होने वाले हैं. इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ताजा अपडेट जारी किया है. इसके अनुसार आने वाले दिनाें में एक बार फिर बारिश की संभावना जताई गई है.

Read more!

22 मार्च को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

मौसम विभाग ने अनुसार, आज यानी 22 मार्च को दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने की उम्मीद है. हालांकि, सुबह के समय कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धूप खिली रहेगी. आज बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है, जिससे बाहरी गतिविधियों के लिए मौसम अनुकूल रहेगा. उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से लेकर दक्षिणी दिल्ली तक के सभी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा, जिससे धूप में थोड़ी तेजी महसूस की जा सकती है.

तापमान की बात करें तो दिल्ली में अब ठंड विदाई की ओर है और पारे में उछाल देखा जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. जहां कल अधिकतम तापमान सामान्य से काफी कम दर्ज किया गया था, वहीं आज यह सामान्य के करीब पहुंच सकता है. न्यूनतम तापमान में भी अगले दो दिनों में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी, जिससे रात और अल सुबह महसूस होने वाली हल्की ठंड अब धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी.

दिल्ली में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

आने वाले दिनों में दिल्लीवासियों को थोड़ी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. 23 मार्च को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. दोपहर से लेकर शाम तक हल्की बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है. वहीं 24, 25, 26, और 27 मार्च को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 26 मार्च से एक नया और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है. इसके असर से आने वाले सप्ताहांत में दिल्ली और आसपास के जिलों में फिर से आंशिक बादल छा सकते हैं और ठंडी हवाएं चल सकती हैं, जो बढ़ते तापमान पर कुछ हद तक ब्रेक लगा सकती हैं.

यह भी पढ़ें: पालन अग्निकांड:भाग सकती थी हिमांशी, पर मां को अकेला कैसे छोड़ती? बचाने लपटों में कूद गई बेटी, बाथरूम में एक साथ मिले दोनों के शव

    follow google news