सोशल मीडिया पर इन दिनों बिहार के समस्तीपुर स्टेशन से शराब तस्करी के आरोप में पकड़ी गई ब्लैक टी-शर्ट गर्ल नेहा झा सुर्खियों में बनी हुई है. खूबसूरत चेहरा और गजब का कॉन्फिडेंस के साथ एसी फर्स्ट क्लास में ट्रैवल करने वाली नेहा झा की कहानी काफी अलग ही है. इस मामले की जांच में अब तक कई चौंकाने वाले खुलासे हो चुके हैं और पुलिस इस पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है. लेकिन जिस कॉन्फिडेंस से नेहा 75 लीटर शराब होने के बावजूद पुलिस से बहस कर रही थी और आत्मविश्वास से अपनी बात रख रही थी, ऐसे में सवाल उठता है कि वह कितनी पढ़ी-लिखी है? जांच के दौरान इस बात का भी खुलासा हुआ है और साथ ही उसके भाई के डॉक्टर बनने वाले सपने की कहानी भी पता चली है. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT
बिना टिकट के सफर और नेहा का गजब का कॉन्फिडेंस
नेहा झा की शराब तस्करी की कहानी काफी गहरी है. मामले का खुलासा तब हुआ जब ट्रेन नंबर 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस समस्तीपुर जंक्शन पर पहुंची. ट्रेन के पहुंचने से पहले ही RPF को वाराणसी से गुप्त सूचना मिल गई थी कि फर्स्ट क्लास में एक महिला शराब के साथ सफर कर रही थी. इसलिए आरपीएफ और सीआईबी की टीम पहले से ही मौके पर मौजूद थी और ट्रेन के पहुंचते ही वो H-1 कोच के कूपे नंबर 7 पर दस्तक दिया. कूपा खटखटाने के बाद अंदर अपने जीजा संग मौजूद नेहा ने दरवाजा खोला तो पुलिस ने पूछताछ की.
बताया जा रहा है कि नेहा भड़क गई और वो बहस करने लगी. इस दौरान नेहा गजब के कॉन्फिडेंस में दिखाई दे रही थी, जैसे की उसे कुछ पता ही नहीं है. लेकिन जैसे ही पुलिस की टीम ने सूटकेस चेक किए तो 75 लीटर शराब बरामद हुई और नेहा के भेद्द खुल गया. आरपीएफ और सीआईबी ने पूरे मामले की वीडियोग्राफी भी कराई. इसके बाद जब नेहा से टिकट के बारे में पूछा गया तो उनसे कूपे अपने जीजा ईशान के नाम पर बुक होने की बात बताई. जब ईशान से टिकट मांगा गया तो कोई वैलिड टिकट नहीं मिला. इसके बाद नेहा और ईशान को GRP को सौंप दिया गया.
कितनी-पढ़ी लिखी है नेहा?
नेहा के गजब के कॉन्फिडेंस को देख हर कोई भौंचक्का है. सामने आए वीडियोज में वह आराम से हाथ बांधे हुए खड़ी दिखाई देती है. इसी बीच पता चला है कि नेहा कुल 6 भाई बहन है और चारों बहनों में नेहा सबसे छोटी है. 25 साल नेहा की पढ़ाई की बात करें तो उसने दरभंगा के केएस कॉलेज से पढ़ाई की है और वह स्नातक यानी ग्रेजुएट है. इसके अलावा नेहा की बड़ी बहन का नाम अंशु झा है, जिनकी शादी हरियाणा के रहने वाले ईशान से हुई थी. यह वहीं ईशान है जिसके साथ नेहा शराब तस्करी करते हुई पकड़ी गई. वहीं दूसरी बहन निशु झा, शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुकी है. जबकि तीसरी बहन अंजू झा, दरभंगा के एक डायग्नोस्टिक सेंटर में काम करती है.
क्या है भाई के डॉक्टर बनने के सपने की कहानी?
मिली जानकारी के मुताबिक नेहा के 2 भाई भी है. नेहा झा का छोटा भाई अपने गांव में ही रहता है और यहीं रहकर मैट्रिक यानी 10वीं की पढ़ाई कर रहा है. वहीं नेहा के दूसरे भाई की कहानी काफी दर्दनाक है. कहा जा रहा है कि नेहा झा का दूसरा भाई इंटर यानी 12वीं पास करने के बाद गांव में ही रहकर नीट की तैयारी कर रहा था. उसका डॉक्टर बनने का सपना था और उसके लिए वह मेहनत भी करता था. लेकिन NEET में जब उसे असफलता मिली तो वह रास्ता भटक गया और वह नशे का आदी हो गया. दिन-प्रतिदिन वह नशे का शिकार होते गया और बाद में आलम ऐसा हुआ कि उसे सुधारने के लिए नशा मुक्ति केंद्र भेजा गया. फिलहाल वह नशा मुक्ति केंद्र में ही है.
इस मामले से जुड़ी यह खबरें भी पढ़ें:
नेहा झा की कहानी में 25 साल का अजब संयोग, पूछताछ में पता चला परिवार का काला राज!
मॉडल जैसी दिखनी वाली नेहा झा आखिर कैसे आई शराब तस्करी के खेल में? पता चली नई कहानी!
ADVERTISEMENT


