मॉडल जैसी दिखनी वाली नेहा झा आखिर कैसे आई शराब तस्करी के खेल में? पता चली नई कहानी!

जहांगीर आलम

• 04:00 PM • 08 Sep 2026

Samastipur Neha Jha News: बिहार के समस्तीपुर स्टेशन पर फर्स्ट एसी कोच से 75 लीटर शराब के साथ पकड़ी गई नेहा झा की कहानी अब और गहराती जा रही है. आरपीएफ और सीआईबी की कार्रवाई में दो सूटकेस से शराब बरामद होने के बाद जांच में उसके परिवार का शराब तस्करी से कथित कनेक्शन सामने आया है. पिता और बड़ी बहन के शराब मामले में जेल जाने के बाद नेहा के इस नेटवर्क में आने की चर्चा है. जानिए पूरी कहानी.

Samastipur Neha Jha News
Samastipur Neha Jha News
Google CTA

बिहार के समस्तीपुर स्टेशन से शराब तस्करी में पकड़ी गई नेहा झा इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है. एकदम मॉडल जैसी दिखनी वाली नेहा, जिस अंदाज में फर्स्ट एसी में सफर कर रही थी, ऐसे में शायद ही किसी को शक होता कि वह शराब तस्करी कर रही है और उसके 2 सूटकेस में 75 लीटर शराब भरी हुई है. लेकिन पहले से जानकारी मिलने के कारण आरपीएफ और सीआईबी ने समस्तीपुर स्टेशन पर उसे पकड़ ही लिया और पूरे मामले का भेद खुल गया. हैरान करने वाली बात तो तब सामने आई जब मामले में पूछताछ और जांच शुरू हुई. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही थी, वैसे-वैसे नई-नई और चौंकाने वाले बात सामने आए, जिसके बाद मामला और गहरा रहा है. इसी बीच एक सवाल उठता है कि आखिर नेहा झा इस शराब तस्करी के खेल में कैसे आई और इसके पीछे क्या गहरा राज छिपा हुआ है? विस्तार से जानिए पूरी कहानी.

Read more!

पुलिस से बहस, बिना टिकट कर रही थी यात्रा

जैसे ही ट्रेन नंबर 12562 स्वतंत्रता सेनानी समस्तीपुर स्टेशन पहुंची, वैसे ही पहले से मौजूद आरपीएफ और सीआईबी की टीम ने एच-1 कोच के कूपे नंबर 7 के गेट पर दस्तक दिया. कूपे अंदर से बंद था, तो इन्होंने खटखटाया. फिर अंदर अपने जीजा संग मौजूद नेहा ने दरवाजा खोला तो पुलिस की टीम ने पूछताछ की. इस पर नेहा ने उनसे ही बहस करना शुरू कर दिया और बताया जा रहा है कि उस दौरान नेहा इतने आत्मविश्वास के साथ थी, जैसे वह पूरी तरह निर्दोष है. इस दौरान टीम ने पूरे मामले का वीडियोग्राफी भी कराया.

लेकिन पुलिस की टीम ने जैसे ही दोनों सूटकेस की तलाशी ली, तो नेहा की पोल खुल गई. सूटकेस से 75 लीटर शराब बरामद किया गया. वहीं जब पूछताछ में नेहा से टिकट के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि यह कूपे उसके जीजा ईशान के नाम पर बुक है. लेकिन जब ईशान से पूछताछ की गई तो पता चला कि उसके पास भी कोई टिकट है ही नहीं. इसके बाद दोनों को GRP को सौंप दिया गया.

कैसे आई नेहा शराब तस्करी के खेल में?

जांच में पता चला कि नेहा झा, समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के बारी गांव के वार्ड 12 की रहने वाली है. कहा जा रहा है कि नेहा के शराब तस्करी के खेल में आने की कहानी उसके परिवार से ही शुरू होती है. नेहा के पिता संजय झा, एक किसान थे और खेती-बाड़ी का काम करते थे. लेकिन बाद में वह शराब तस्करी के मामले में सिंघिया थाना पुलिस के हत्थे चढ़े और उन्हें गिरफ्तार जेल भेज दिया गया.

पिता के जेल जाने के बाद शराब तस्करी के नेटवर्क में नेहा झा की बड़ी बहन निशु झा की एंट्री हुई. कथित तौर पर उन्होंने इसे आगे बढ़ाया लेकिन उनका प्लान जल्द ही असफल साबित हुआ. 30 नवंबर 2025 को निशु झा 21 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार हो गई और उसे भी जेल जाना पड़ा. कहा जाता है कि यहीं से कहानी में नेहा झा की एंट्री हुई. चर्चाएं है कि पिता और बहन के जेल जाने के बाद नेहा ने जीजा ईशान के साथ मिलकर शराब तस्करी का खेल शुरू किया और नेटवर्क को बढ़ाया.

कुछ रसूखदारों और डॉक्टरों को शराब पहुंचाने की कहानी

जांच के दौरान पता चला है कि नेहा झा एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के काम की आड़ में दरभंगा के कुछ रसूखदारों और डॉक्टरों को शराब पहुंचाने का काम करती थी. हालांकि इस दावे की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है और अब जांच आगे बढ़ने के बाद ही कुछ पता चल पाएगा. 

यहीं वजह है कि पुलिस और जांच एजेंसियां ट्रेन से पकड़ी गई शराब के जांच के साथ-साथ हर पहलु से जांच करने में जुटी हुई है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर यह शराब किस लिए लाई गई थी? किसके लिए लाई गई थी? इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं? और इसके पीछे क्या कोई बड़ा मास्टरमाइंड भी शामिल है.

इस मामले से जुड़ी यह खबरें भी पढ़ें:

AC फर्स्ट क्लास में ब्लैक टी-शर्ट वाली गर्ल और 75 लीटर शराब...पुलिस को एटीट्यूड दिखाने वाली नेहा की फैमिली क्राइम कुंडली पता चली

नेहा झा की कहानी में 25 साल का अजब संयोग, पूछताछ में पता चला परिवार का काला राज!