बिहार की राजनीति में अब एक नया अध्याय जल्द ही शुरू होने वाला है. बिहार की राजनीति के 'चाणक्य' कहे जाने वाले नीतीश कुमार ने आज राज्यसभा की सदस्यता ले ली है और इसी के साथ राज्य के नए सीएम को लेकर चर्चाएं और भी ज्यादा तेज हो गई है. इसी बीच सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आई है कि बिहार बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक कैंसिल हो गई है. दरअसल, आज शाम 6 बजे बीजेपी के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े के दिल्ली आवास पर बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक होनी थी. लेकिन यह बैठक अब टाल दी गई है. विस्तार से जानिए पूरी बात.
ADVERTISEMENT
दिल्ली से पटना आ रहे नेता
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व ही फैसला करेगी. इसी वजह से सीएम नीतीश कुमार और उनके करीबी नेता देवेश चंद्र ठाकुर पटना पहुंच चुके है. वहीं राज्य के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के अलावा जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी आज ही पटना वापस लौट रहे हैं. कहा ये भी जा रहा है कि बीजेपी के कुछ बड़े नेता भी आज पटना पहुंचेंगे.
अब पटना में ही होगा सब तय!
जदयू सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीजेपी ने नीतीश कुमार को बिहार ने नई सरकार के स्वरूप की जानकारी दे दी है और इसे लेकर काफी चर्चा भी हुई है. अब कहा जा रहा है कि सारे फैसले पटना में ही होंगे जहां पहले एनडीए के विधायक दल की बैठक होगी और विधायक दल का नेता चुना जाएगा. फिर नीतीश कुमार राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे और उसके कुछ ही दिनों के भीतर नई सरकार का गठन हो जाएगा.
11 अप्रैल तक विधायकों को बुलाया गया पटना
कुछ दिन पहले ही यह खबर आई थी कि NDA ने अपने सभी विधायकों को 11 अप्रैल की शाम तक पटना बुलाया था. माना जा रहा है कि 11 अप्रैल के बाद 12 या 13 अप्रैल को NDA विधान मंडल दल की एक बड़ी बैठक होगी और कई बड़े फैसले लिए जाएंगे. (पूरी खबर यहां पढ़ें)
कब-क्या हो सकता है?
अगर तारीखों की बात की जाएं तो 12 या 13 अप्रैल को पहले NDA की बैठक के बाद, 14 अप्रैल तक नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते है. इसके बाद 15 अप्रैल को नई सरकार बन सकती है, जिसमें इस बार बड़ा उलटफेर संभव है. कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार के सीएम पद से हटते ही विभागों को लेकर भी बड़ा फेरबदल होगा और बीजेपी अपनी पार्टी के लोगों के पास महत्वपूर्ण विभागों का कमान सौंप सकती है.
बिहार में 'पर्ची' से निकलेगा नया मुख्यमंत्री? नीतीश के इस्तीफे और BJP के सस्पेंस के बीच फंसा पेच
ADVERTISEMENT


