तेज प्रताप और अनुष्का विवाद पर पहली बार आया राबड़ी देवी का रिएक्शन, कहा कुछ ऐसा कि अब हो रही चर्चा

न्यूज तक

• 11:28 AM • 20 Jun 2025

Rabri Devi on Tej Pratap: राबड़ी देवी ने तेज प्रताप यादव और अनुष्का की वायरल तस्वीर पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने सत्ता पक्ष और मीडिया पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी को बदनाम करने की साजिश की जा रही है.

राबड़ी देवी तेज प्रताप विवाद पर बयान देती हुईं आरजेडी बैठक में
राबड़ी देवी
Google CTA

Rabri Devi on Tej Pratap: बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल मच गई है. राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपने बेटे तेज प्रताप यादव और अनुष्का की वायरल फोटो मामले पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बिना नाम लिए सत्ता पक्ष और मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि आरजेडी को बदनाम करने के लिए छोटी-छोटी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जाता है. यह बयान उन्होंने पटना में आयोजित आरजेडी की राज्य परिषद की बैठक के दौरान दिया, जहां संगठन को मजबूत करने और 2025 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई. आइए जानते है तेज प्रताप विवाद में क्या कुछ कहा राबड़ी देवी ने...

Read more!

'हमारी पार्टी के कांड को महीनों उछाला जाता है'

दरअसल गुरुवार को पटना में आरजेडी की राज्य परिषद की बैठक चल रही थी. इसी बैठक में मंगनी लाल मंडल को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई. कार्यक्रम में पहुंची राबड़ी देवी ने मंच से साफ कहा, "हमारी पार्टी में कोई छोटा-मोटा कांड हो जाता है तो उसे महीनों तक जानबूझकर फैलाया जाता है. लेकिन सरकार के घर में क्या हो रहा है, उसे कोई नहीं दिखाता." उन्होंने सत्ताधारी दल पर अपराध और अराजकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. 

राबड़ी ने आगे कहा, 

"आज बिहार में कोई सुरक्षित नहीं है. सड़कों पर लोग चल नहीं पाते, घरों में घुसकर हत्या हो रही है, दुकानें और बैंक लूटे जा रहे हैं. महंगाई, अपहरण, बलात्कार और मर्डर दिन-रात हो रहे हैं, लेकिन मीडिया इन मुद्दों को नहीं दिखाता."

साजिश का आरोप, संगठन पर फोकस

राबड़ी देवी ने अपने बयान में साफ किया कि सत्ता पक्ष और कुछ मीडिया हाउस मिलकर आरजेडी को निशाना बनाते हैं. उन्होंने कहा, "हमारी छोटी-छोटी बातों को बढ़ाकर दिखाया जाता है, जबकि सत्ताधारी दलों के बड़े कांडों को छिपाया जाता है."

इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और 2025 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया. तेजस्वी यादव की अगुवाई में पार्टी ने सोशल इंजीनियरिंग को फिर से मजबूत करने की रणनीति भी बनाई.

ये भी पढ़ें: मनीष कश्यप बीजेपी का दामन छोड़ अब थामेंगे जनसुराज का हाथ, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

तेज प्रताप का वायरल फोटो और विवाद

हाल ही में तेज प्रताप यादव की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें वह एक युवती अनुष्का के साथ नजर आए. इस तस्वीर ने बिहार की सियासत में तूफान ला दिया. लोग तरह-तरह की अटकलें लगाने लगे और तेज प्रताप को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए. हालांकि, न तो तेज प्रताप और न ही अनुष्का की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान आया. इस विवाद के बाद लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है.

तेज प्रताप की बिंदास छवि और पुराने विवाद

तेज प्रताप यादव पहले भी अपनी बिंदास और विवादित छवि के कारण चर्चा में रहे हैं. चाहे उनकी शादी और तलाक की खबरें हों या सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट, वह हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. इस बार अनुष्का के साथ वायरल तस्वीर ने मामले को और गंभीर बना दिया. हालांकि, राबड़ी देवी के बयान से साफ है कि पार्टी इस विवाद को ज्यादा तवज्जो नहीं देना चाहती और संगठन को मजबूत करने पर ध्यान दे रही है.

यहां देखें राबड़ी देवी का वीडियो:

यह खबर भी पढ़ें: बिहार: PM मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहें सांसद उपेंद्र कुशवाहा को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस गैंग का सामने आया नाम