तेजस्वी यादव की सुरक्षा में सेंध! हेलीकॉप्टर पर चढ़ते समय पैर पर गिरा युवक, फिर जो हुआ...उसका वीडियो हुआ वायरल

न्यूज तक डेस्क

13 Sep 2025 (अपडेटेड: Sep 14 2025 10:40 AM)

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ मुजफ्फरपुर में एक चौंकाने वाली घटना हुई है. दरअसल, वे कार्यक्रम के बाद हेलीकॉप्टर की ओर बढ़ रहे थे इसी बीच उनके पास एक युवक अचानक पहुंचा और उनके पैर पर गिर गया. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

तेजस्वी यादव की सुरक्षा में सेंध!
तेजस्वी यादव की सुरक्षा में सेंध!
Google CTA

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ मुजफ्फरपुर में एक ऐसे घटना घटी जिससे सभी लोग भौचक रह गए. दरअसल, तेजस्वी यादव एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद अपने हेलीकॉप्टर की तरफ लौट रहे थे. इस दाैरान अचानक एक युवक सुरक्षा घेरा तोड़कर उनके पास पहुंचा  गया और उनके पैरों पर गिर गया. इससे तेजस्वी यादव के साथ ही वहां मौजूद पुलिस और सुरक्षाकर्मी भी हैरान रह गए.अब  इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

Read more!

क्या है पूरा मामल? 

ये घटना मुजफ्फरपुर के कांटी स्कूल की बताई जा रही है. यहां  तेजस्वी यादव अपने कार्यक्रम के बाद हेलीकॉप्टर की ओर बढ़ रहे थे. इस बीच तभी शरीफ उल इस्लाम नाम का एक युवक उनकी तरफ दौड़ता हुआ आता है और इससे पहले की तेजस्वी यादव या उनके सुरक्षाकर्मी कुछ समझ पाते शरीफ उल इस्ला तेजस्वी के पैर पर गिर जाता है. इसके बाद खुशी से उछलने लगा. ये देखकर सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हरकत में आते हैं और युवक को खींचकर हटाते हैं. 

ये पढ़ें: भाई तेजस्वी के क्षेत्र राघोपुर में तेज प्रताप ने किया ऐसा काम कि बहन रोहिणी आचार्य ने भी किया समर्थन

यहां देखें घटना का वीडियो

जेड श्रेणी की सुरक्षा में सेंध

ये घटना नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा में एक बड़ी चूक मानी जा रही है. उन्हें हाल ही में 'वाई प्लस' से 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. इसमें 22 सुरक्षाकर्मी और 6 कमांडो तैनात रहते हैं. बावजूद इसके, एक युवक के इस तरह से उनके करीब पहुंचना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा.

ये भी पढ़ें: प्रशांत किशोर ने BJP नेता संजय जायसवाल पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, संजय ने कहा -'मैं तुम्हें छोडूंगा नहीं'