बिहार विधानसभा चुनाव: भाई तेजस्वी के क्षेत्र राघोपुर में तेज प्रताप ने किया ऐसा काम कि बहन रोहिणी आचार्य ने भी किया समर्थन
तेज प्रताप यादव ने राघोपुर विधानसभा में बाढ़ पीड़ितों के बीच राशन, खाना और आर्थिक सहायता देकर लोगों का हाल जाना. उनके इस वीडियो को बहन रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर शेयर किया.
ADVERTISEMENT

Tej Pratap Yadav
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और विधायक तेज प्रताप यादव का एक नया वीडियो सामने आया है. दरअसल, इन दिनों वे अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव क्षेत्र राघोपुर पर काफी सक्रिय दिख रहे हैं. यहां वे बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं. तेज प्रताप पीड़ितों के बीच राशन बांटने, उन्हें खाना खिलाने और उनसे मिलने में लगे हुए हैं.अब उनकी इस सक्रियता ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है.