UPSC 301 Rank Controversy: बिहार या यूपी...कहां की आकांक्षा सिंह सिविल सेवा परीक्षा में हुईं सलेक्ट, आ गया फाइनल जवाब

UPSC 2025-26 के रिजल्ट में 301वीं रैंक को लेकर छिड़ा विवाद खत्म हो गया है. PIB ने स्पष्ट किया है कि उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की आकांक्षा सिंह (रोल नंबर 0856794) ने ही परीक्षा पास की है. जानें बिहार की आकांक्षा सिंह के दावे और आयोग के आधिकारिक जवाब की पूरी सच्चाई.

NewsTak
बाएं बिहार की आकांक्षा सिंह और दाएं यूपी की आकांक्षा सिंह.

बृजेश उपाध्याय

follow google news

संघ लोक सेवा आयोग 2025-26 का फाइनल रिजल्ट घोषित होते ही 301वां रैंक को लेकर विवाद तब गहरा गया जब बिहार की ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा सिंह और उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की रहने वाली डॉ. आकांक्षा सिंह अपना एडमिट कार्ड लेकर सामने आ गईं. जिसने भी एडमिट कार्ड देखा वो चकरा गया. दोनों एडमिट कार्ड पर रोल नंबर (0856794) था. ये सस्पेंस अब खत्म हो चुका है. भारत सरकार के प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो (PIB) की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के जरिए बताया गया कि उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की आकांक्षा सिंह को 301वां रैंक हासिल हुआ है. 

Read more!

पीआईबी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया- ''सिविल सेवा परीक्षा, 2025 का अंतिम परिणाम मार्च 2026 को घोषित किया गया है. विभिन्न मीडिया रिपोर्टों आकांक्षा सिंह नाम की दो उम्मीदवारों को सिविल सेवा परीक्षा, 2025 के अंतिम परिणाम में एक ही रैंक 301 प्राप्त करने का दावा किया जा रहा है. इस संबंध में, यह स्पष्ट किया जाता है कि आयोग के अभिलेखों के अनुसार, सिविल सेवा परीक्षा (मुख्य), 2025 के अंतिम परिणाम में रैंक 301 प्राप्त करने वाली सफल उम्मीदवार का नाम आकांक्षा सिंह है. इनका रोल नंबर 856794 है. इनके पिता का नाम रणजीत सिंह और माता का नाम नीलम सिंह है. ये उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के अभयपुर गांव की रहने वाली हैं.''

यानी बिहार की ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा सिंह को UPSC 2025-26 की परीक्षा के अंतिम परिणाम में सफलता नहीं मिली है. ध्यान देने वाली बात है कि एडमिट कार्ड के बार कोर्ड को जब स्कैन किया गया था तब बिहार की आकांक्षा सिंह का रोल नंबर कुछ और ही दिख रहा था. वहीं यूपी की आकांक्षा सिंह का रोल नंबर बार कोड स्कैन करने के बावजूद नहीं बदल रहा था. ऐसे में यूपी की आकांक्षा सिंह का दावा मजबूत था जिसपर पीआईबी ने भी फाइनली मुहर लगा दी है. 

UPSC 301 Rank Controversy: "असली आकांक्षा सिंह मैं ही हूं," ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने तोड़ी चुप्पी, बारकोड विवाद पर दिया ये जवाब

UPSC Results: एक ही रोल नंबर पर दो आकांक्षा सिंह का आया 301वां रैंक, अब जानिये दोनों ने एक दूसरे के बारे में क्या कहा
 

    follow google news