बिहार का वैशाली जिला इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है. वैशाली जिले के हाजीपुर से सामने आए BPSC टीचर का मामला अभी तक पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था, कि जिले से एक और रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि यहां एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था, लेकिन परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया और फिर दोनों की शादी भी करा दी. हैरान करने वाली बात यह है कि युवती रिश्ते में युवक की मौसी लगती है. फिलहाल इस पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. विस्तार से जानिए मामले की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT
प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी
मामला वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव से सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक रती भगवानपुर का रहने वाला गोलू महतो को ममता कुमारी से प्यार हो गया था. गोलू का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि उसने कुछ नहीं सोचा और अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया. गोलू चोरी-छिपे ममता के घर में पहुंच तो गया लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. जब गोलू और ममता घर में थे, तभी परिजनों ने दोनों को साथ देख लिया और हंगामा खड़ा हो गया. घर से अचानक शोर-शराबा सुनकर गांव के आसपास के लोग जुटने लगे.
2 साल से चल रहा था प्यार, रिश्ते में मौसी-भांजा
घर में दोनों को आपत्तिजनक हालात में देखकर परिजनों को गुस्सा फूट गया. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों एक-दूसरे को बचपन से ही जानते है क्योंकि ममता, गोलू की सगी मौसी है. बताया जा रहा है कि गोलू और ममता के बीच पिछले 2 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और इस दौरान वो कई बार घर आता था, लेकिन किसी को शक नहीं हुआ. लेकिन परिजनों ने अब दोनों को आपत्तिजनक हालात में पकड़ा, जिसके बाद बवाल हो रहा है.
दोनों का वीडियो हो रहा वायरल
गांव वालों ने दोनों से पूछताछ की और बाद में सर्व-सम्मति से दोनों की शादी करा दी गई. शादी के दौरान का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया, जो कि अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गोलू ममता की मांग में सिंदूर भर रहा है, वहीं ममता फूट-फूटकर रो रही है. इस दौरान गोलू से जब पूछा गया कि आप मर्जी से शादी कर रहे है तो उसने हां में सिर हिलाया. शादी के दौरान वहां कई सारे लोग भी मौजूद दिखें.
ADVERTISEMENT


