Gold Price Today: सोमवार को धड़ाम हुए सोना-चांदी के भाव, जानिए कितने रुपये सस्ता हुआ गोल्ड और सिल्वर
न्यूज तक डेस्क
• 11:24 AM • 06 Jul 2026
Gold Silver Rate Today: सप्ताह की शुरुआत सराफा बाजार में बड़ी गिरावट के साथ हुई है. MCX पर सोना और चांदी दोनों लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जिससे खरीदारों के चेहरे खिल उठे हैं. पिछले हफ्ते की तेजी के बाद अचानक आई इस गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया है.
ADVERTISEMENT


1/6
|
Gold Silver Rate Today: सप्ताह के पहले दिन सोमवार को जब बाजार खुला तो सोना और चांदी दोनों के खरीदारों के चेहरे खिल गए. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर वायदा कारोबार की शुरुआत बेहद सुस्त रही और दोनों कीमती धातुएं लाल निशान में चली गईं. बीते सप्ताह की तेजी के बाद अचानक आई इस गिरावट ने निवेशकों को हैरान कर दिया है.


2/6
|
सोने की चाल आज सुबह काफी उलझाने वाली रही. MCX पर 5 अगस्त की एक्सपायरी वाला सोना शुरुआत में फिसलने के बाद अचानक रिकवरी मोड में आया. शुक्रवार को ये सोना 147378 रुपये पर बंद हुआ था, जबकि सोमवार को 147135 रुपये की गिरावट पर खुला. यह थोड़ी देर के लिए उछलकर पर लेकिन कुछ ही मिनटों के बाद कमजोरी होकर फिर से लाल निशान पर आ गया.
ADVERTISEMENT


3/6
|
चांदी के बाजार में सोमवार को बहुत ज्यादा हलचल देखने को मिली. रेड जोन में ओपन होने के बाद चांदी की कीमत में गिरावट लगातार बढ़ती चली गई. चांदी का भाव संभलने का नाम नहीं ले रहा था और बाजार में कारोबार आगे बढ़ने के साथ ही इसमें बिकवाली का दबाव साफ तौर पर बढ़ता हुआ दिखाई देने लगा.


4/6
|
अगर MCX पर 4 सितंबर की एक्सपायरी वाली चांदी के भाव की बात करें तो बीते शुक्रवार के मुकाबले सीधे 1077 रुपये प्रति किलोग्राम तक टूट गई. इस गिरावट की वजह से चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है. आपको बता दें कि शुक्रवार को चांदी 237410 पर बंद हुई थी, वहीं सोमवार को ये गिरावट के साथ 236393 पर खुला और कुछ देर बाद ही इसकी कीमत 2,36,001 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई.
ADVERTISEMENT


5/6
|
बता दें कि सोना और चांदी जनवरी के महीने में सोने ने 2 लाख रुपये 10 दस ग्राम और चांदी ने 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का ऐतिहासिक स्तर पार किया था. मगर उस बड़े उछाल के बाद से दोनों धातुओं की कीमतों में लगातार बड़ी गिरावट देखने को मिली है.


6/6
|
नए सप्ताह की शुरुआत भले ही सुस्ती के साथ हुई हो, लेकिन बीता हफ्ता सराफा बाजार के लिए काफी शानदार रहा था. पिछले सप्ताह उतार-चढ़ाव के बावजूद सोने की कीमत में अच्छी बढ़त देखी गई थी. 26 जून को सोने का जो भाव था, वह शुक्रवार तक आते-आते काफी ऊंचे स्तर पर बंद हुआ था.
ADVERTISEMENT










