WhatsApp ने जारी किया नया फीचर, अब बिना मोबाइल नंबर बताए कर सकेंगे चैट, जानें पूरा प्रोसेस

न्यूज तक डेस्क

30 Jun 2026 (अपडेटेड: Jun 30 2026 3:44 PM)

वॉट्सएप के नए '@Username' फीचर की मदद से अब आप अपना पर्सनल मोबाइल नंबर शेयर किए बिना ही किसी से भी सुरक्षित चैट कर सकते हैं. ये बेहतरीन अपडेट आपकी प्राइवेसी को और मजबूत करेगा और अनजान लोगों को नंबर बांटने के झंझट से हमेशा के लिए छुटकारा दिलाएगा.

follow google news
1.

1/5

|

देर से ही सही लेकिन WhatsApp को आखिरकार वो बात समझ आ ही गई जो उसे सालों पहले समझ आ जानी चाहिए थी. दुनिया के सबसे पॉपुलर चैटिंग ऐप ने आखिरकार वो फीचर लॉन्च कर दिया है जिसका इंतजार यूजर्स सदियों से कर रहे थे. हम बात कर रहे हैं @Username फीचर की. जिस कंपनी के पास साल 2012 से (जब उसने इंस्टाग्राम को खरीदा था) यूजरनेम का कॉन्सेप्ट मौजूद था, उसे अपने सबसे बड़े मैसेजिंग ऐप WhatsApp पर इसे लाने में पूरे 14 साल लग गए. कई सालों की अटकलों और टेस्टिंग के बाद अब यह फीचर हकीकत बन चुका है. आइए जानते हैं कि यह कैसे काम करेगा और इससे आपकी रोजमर्रा की जिंदगी में क्या बदलने वाला है.

2.

2/5

|

अभी तक का नियम सीधा था कि अगर आपको किसी से WhatsApp पर बात करनी है तो उसे अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर देना ही पड़ता था. जैसे ही किसी ने आपका नंबर सेव किया, उसे तुरंत पता चल जाता था कि आप WhatsApp पर एक्टिव हैं. इतना ही नहीं, ट्रू कॉलर जैसे ऐप्स की मदद से तो बिना नंबर सेव किए ही लोग जान जाते थे कि कौन WhatsApp इस्तेमाल कर रहा है और कौन नहीं. भले ही ऐप में प्रोफाइल फोटो या स्टेटस छुपाने की सेटिंग थी, लेकिन असल जड़ यानी 'मोबाइल नंबर' तो सबके सामने खुला ही रहता था. अब जब नंबर ही लीक हो गया, तो प्राइवेसी नाम की चीज कहां बची?
 

3.

3/5

|

प्राइवेसी की दिशा में बड़ा कदम, खासकर महिलाओं के लिए यह मौजूदा सिस्टम कई बार बेहद असुरक्षित साबित होता था. कैब ड्राइवर से लेकर पार्सल डिलीवरी बॉय तक सिर्फ काम के सिलसिले में नंबर शेयर करने के बाद अक्सर अनचाहे कॉल्स और मैसेजेस का सिलसिला शुरू हो जाता था. फोन बुक में नंबर जाते ही आप ना चाहते हुए भी सामने वाले के सीधे संपर्क में आ जाते थे. WhatsApp Username इसी गंभीर प्राइवेसी लूपहोल का सटीक इलाज है.
 

4.

4/5

|

यह फीचर किसी खास वर्ग के लिए नहीं है, दुनिया भर के सभी 300 करोड़ से ज्यादा WhatsApp यूजर्स को अपना यूजरनेम चुनने का मौका मिलेगा. कंपनी ने खुद इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है.

 

5.

5/5

|

इसे सेट करना बेहद आसान होगा. आपको बस WhatsApp की Settings में जाना होगा. अपनी Profile Photo पर टैप करना होगा. वहां आपको अपने नाम के ठीक नीचे @ से शुरू होने वाला Username का एक नया ऑप्शन दिखेगा. यहां आप अपनी पसंद का कोई भी नाम टाइप कर सकते हैं. अगर वह नाम पहले किसी और ने नहीं लिया होगा (यानी उपलब्ध होगा), तो ऐप उसे आपके लिए रिजर्व कर देगा. मजेदार बात यह है कि आप चाहें तो अपने इंस्टाग्राम या फेसबुक वाले यूजरनेम को भी यहां इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे आपके सभी सोशल मीडिया हैंडल्स एक जैसे रहें. भले ही WhatsApp ने इस बेसिक प्राइवेसी फीचर को देने में बहुत ज्यादा वक्त लगा दिया, लेकिन अब इसके आ जाने से अनजान लोगों को नंबर बांटने की मजबूरी हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी.
 

यह भी पढ़ें...