हर महीने मिलेंगे 7000 रुपए...घर से एक भी पैसा नहीं देना, LIC की शानदार योजना
NewsTak
03 Aug 2025 (अपडेटेड: Aug 3 2025 10:44 AM)
LIC plan: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने महिलाओं के लिए एक खास योजना शुरू की है, इस योजना के तहत महिलाएं बिना कोई पैसा निवेश किए महीने के 7000 रुपए तक कमा सकती हैं.
ADVERTISEMENT


1/6
|
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने महिलाओं के लिए एक खास योजना शुरू की है, इस योजना के तहत महिलाएं बिना कोई पैसा निवेश किए महीने के 7000 रुपए तक कमा सकती हैं. यह योजना खासतौर पर महिलाओं को LIC एजेंट बनने का मौका देती है और बीमा को ग्रामीण व दूर-दराज़ इलाकों तक पहुंचाने का प्रयास करती है. इस योजना का नाम 'LIC बीमा सखी' योजना है.


2/6
|
बीमा सखी योजना क्या है और कैसे काम करती है?
LIC बीमा सखी योजना महिलाओं को LIC एजेंट के रूप में काम करने का अवसर देती है. इस योजना में जुड़ने वाली महिलाएं कंपनी से ट्रेनिंग दी जाती है ताकि वे सही तरीके से अपने काम को समझकर बीमा पॉलिसी बेच सकें.
ADVERTISEMENT


3/6
|
योजना के तहत कितनी कमाई संभव है?
इस योजना के तहत महिलाओं को उनके परफॉर्मेंस के आधार पर तीन सालों तक मंथली आय दी जाएगी. शुरूआत में पहली साल में हर महीने 7000 रुपए की राशि मिलेगी. दूसरे साल में यह रकम 6000 रुपए प्रति माह हो सकती है, यदि पहले साल में कम से कम 65% पॉलिसियां सक्रिय रहें और तीसरे साल यह आपकी परफॉर्मेंस के आधार पर तय होगा.


4/6
|
आवश्यक दस्तावेज और शर्तें
इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने होते हैं, इनमें उम्र प्रमाण पत्र (सेल्फ अटेस्टेड), पता प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आवेदन पत्र के साथ पासपोर्ट साइज फोटो.
ADVERTISEMENT


5/6
|
कौन आवेदन नहीं कर सकता?
LIC के वर्तमान एजेंट या कर्मचारी इस योजना में आवेदन नहीं कर सकते. रिटायर्ड कर्मी या पूर्व एजेंट पात्र नहीं होंगे. आवेदनकर्ता के परिवार के सदस्य जैसे पति, पत्नी, बच्चे, माता-पिता, भाई-बहन और ससुराल के सदस्य भी पात्र नहीं माने जाएंगे.


6/6
|
आवेदन के लिए पात्रता- आयु सीमा: 18 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए और आवेदक कम से कम 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है. इच्छुक महिलाएं नजदीकी LIC कार्यालय में जाकर या LIC की आधिकारिक वेबसाइट द्वारा ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं.
ADVERTISEMENT










