टाटा मोटर्स का बड़ा धमाका! कारों पर 3.35 लाख रुपये तक की छूट, देखें पूरी लिस्ट

न्यूज तक डेस्क

• 03:36 PM • 21 Oct 2026

Tata Motors Festive Offers: टाटा मोटर्स ने त्योहारी सीजन में अपनी कई कारों पर डिस्काउंट की घोषणा की है. Tiago, Tigor, Altroz, Nexon, Punch EV, Curvv EV और Harrier EV समेत कई मॉडल पर ग्राहकों को हजारों से लेकर लाखों रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है. कंपनी की ओर से कुछ चुनिंदा वेरिएंट पर 3.35 लाख रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है. जानिए पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक कारों पर कितनी छूट मिल रही है.

Google CTA
1

1/7

|

त्योहारी सीजन में नई कार खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए टाटा मोटर्स ने कई ऑफर्स पेश किए हैं. कंपनी अपनी पैसेंजर कारों के अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट पर छूट दे रही है. इन ऑफर्स के तहत ग्राहकों को अधिकतम 3.35 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है. टाटा मोटर्स के ये ऑफर्स पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक कारों पर उपलब्ध हैं. Tiago, Tigor और Altroz जैसी कारों से लेकर Nexon, Punch EV, Curvv EV और Harrier EV तक कई मॉडल इस लिस्ट में शामिल हैं. हालांकि, छूट की राशि कार के मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग है.

2

2/7

|

Tata Tiago, Tigor और Altroz पर कितनी छूट?
टाटा की छोटी कारों पर भी कंपनी ने कई ऑफर्स दिए हैं. Tiago के पेट्रोल और सीएनजी मॉडल पर 35,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है. इसमें 15,000 रुपये का सीधा डिस्काउंट, 5,000 रुपये की OEM सपोर्ट और एक्सचेंज या स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल हैं. एक्सचेंज बोनस 10,000 रुपये तक और स्क्रैपेज बेनिफिट 15,000 रुपये तक है. Tata Tigor पर ग्राहकों को कुल 30,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है. वहीं, प्रीमियम हैचबैक Altroz के सीएनजी वेरिएंट पर 55,000 रुपये तक की बचत का मौका है. इसके पेट्रोल और डीजल वेरिएंट पर 35,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है.

3

3/7

|

Tata Nexon पर 75,000 रुपये तक का फायदा
टाटा की लोकप्रिय SUV Nexon के अलग-अलग वेरिएंट पर भी छूट मिल रही है. इसके चुनिंदा पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट पर 75,000 रुपये तक की बचत हो सकती है. सीएनजी मॉडल पर 60,000 रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है. Nexon के अन्य पेट्रोल मैनुअल और ऑटोमैटिक वेरिएंट पर 55,000 रुपये तक की छूट है. वहीं, डीजल मॉडल पर 20,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है. Nexon EV खरीदने वालों को 45,000 रुपये तक की बचत का मौका है. इसमें 10,000 रुपये का ग्रीन बोनस भी शामिल है.

4

4/7

|

Punch EV पर 1.45 लाख रुपये तक की छूट
Tata Punch के पेट्रोल और सीएनजी मॉडल पर इस ऑफर के तहत कोई छूट नहीं दी गई है. हालांकि, इलेक्ट्रिक मॉडल Punch EV के अलग-अलग वेरिएंट पर अच्छी बचत हो सकती है. Punch EV के लॉन्ग रेंज वेरिएंट पर 1.45 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. इसके मीडियम रेंज वेरिएंट पर 1.25 लाख रुपये और स्मार्ट वेरिएंट पर 95,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है.

5

5/7

|

Curvv EV पर सबसे बड़ा ऑफर
टाटा मोटर्स की ओर से सबसे बड़ी छूट Curvv EV के चुनिंदा वेरिएंट पर दी जा रही है. इस इलेक्ट्रिक कार पर अधिकतम 3.35 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है. यह ऑफर चुनिंदा वेरिएंट के लिए है और X ट्रिम्स इसमें शामिल नहीं हैं. इसके अलावा Curvv EV के Creative वेरिएंट पर 2.85 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है. ऐसे में इलेक्ट्रिक कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए यह ऑफर खास है.
 

6

6/7

|

Harrier EV और Safari पर भी ऑफर
टाटा की बड़ी SUV Harrier और Safari के डीजल मॉडल पर 45,000 रुपये तक के कुल फेस्टिव बेनिफिट दिए जा रहे हैं. इसमें एक्सचेंज और स्क्रैपेज बोनस शामिल हैं. वहीं, Harrier EV के Fearless और Empowered वेरिएंट पर 2.75 लाख रुपये तक की छूट मिल सकती है. इसके अलावा Tata Sierra के पेट्रोल और डीजल मॉडल पर भी 30,000 रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है.
 

7

7/7

|

कार खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
टाटा मोटर्स के ऑफर्स में छूट की राशि मॉडल और वेरिएंट के अनुसार बदल रही है. कुछ फायदे एक्सचेंज, स्क्रैपेज या अन्य बोनस के रूप में हैं. इसलिए कार खरीदने से पहले संबंधित वेरिएंट पर लागू ऑफर और छूट की शर्तों की जानकारी लेना जरूरी है. कुल मिलाकर, इस त्योहारी सीजन में टाटा की पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक कारों पर अलग-अलग स्तर के ऑफर्स मिल रहे हैं. सबसे ज्यादा 3.35 लाख रुपये तक की छूट Curvv EV के चुनिंदा वेरिएंट पर दी जा रही है.

यह भी पढ़ें...