Jio का सस्ता प्लान, 84 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये बेनिफिट

न्यूज तक डेस्क

20 Sep 2026 (अपडेटेड: Sep 20 2026 11:30 AM)

Jio का 448 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 1000 SMS मिलते हैं. इस प्लान में मोबाइल डेटा शामिल नहीं है.

Google CTA
1

1/5

|

अगर आप Jio का ऐसा रिचार्ज तलाश रहे हैं जिसमें लंबी वैलिडिटी के साथ कॉलिंग की सुविधा मिले, तो 448 रुपये वाला प्लान आपके काम का हो सकता है. कंपनी के पास अलग-अलग कीमत और बेनेफिट्स वाले कई प्रीपेड रिचार्ज प्लान मौजूद हैं. इनमें 448 रुपये का प्लान 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है.

2

2/5

|

84 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग
Jio के 448 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस दौरान अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है. यानी प्लान की वैलिडिटी खत्म होने तक यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त कॉलिंग चार्ज के बात कर सकते हैं.

3

3/5

|

1000 SMS भी मिलेंगे
कॉलिंग के अलावा इस रिचार्ज में SMS की सुविधा भी शामिल है. प्लान के तहत कुल 1000 SMS मिलते हैं. हालांकि, इस पैक में मोबाइल डेटा की सुविधा शामिल नहीं है.

4

4/5

|

डेटा चाहिए तो अलग से लेना होगा पैक
इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें डेटा नहीं दिया जाता. अगर यूजर को इंटरनेट डेटा की जरूरत है, तो उसे अलग से डेटा पैक से रिचार्ज करना होगा. ऐसे में यह प्लान उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है जिन्हें मोबाइल डेटा की ज्यादा जरूरत नहीं पड़ती और मुख्य रूप से कॉलिंग के लिए रिचार्ज चाहिए.
 

5

5/5

|

JioTV और JioAICloud का एक्सेस
448 रुपये वाले Jio प्लान के साथ दो कॉम्प्लीमेंट्री ऐप्स का एक्सेस भी मिलता है. इसमें JioTV और JioAICloud शामिल हैं. Jio का 448 रुपये वाला रिचार्ज कंपनी के ऑफिशियल पोर्टल पर लिस्ट है. इसे देखने के लिए Jio के प्रीपेड सेक्शन में जाकर वैल्यू कैटेगरी में जाना होगा.

यह भी पढ़ें...