Free में देखें 30 दिन का Netflix? 6 साल बाद लौटा 'फ्री ट्रायल' ऑफर, ऐसे करें क्लेम

न्यूज तक डेस्क

10 Jul 2026 (अपडेटेड: Jul 10 2026 5:58 PM)

नेटफ्लिक्स ने करीब 6 साल के लंबे इंतजार के बाद अपने नए यूजर्स के लिए 'फ्री ट्रायल' ऑफर को दुनिया भर में दोबारा शुरू कर दिया है.

Google CTA
1.

1/6

|

ओटीटी (OTT) पर फिल्में और वेब सीरीज देखने के शौकीनों के लिए एक बेहद शानदार खबर है. दुनिया के सबसे बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) ने करीब 6 साल के लंबे इंतजार के बाद अपने यूजर्स को एक बड़ा सरप्राइज दिया है. कंपनी ने एक बार फिर से अपना सबसे लोकप्रिय 'फ्री ट्रायल' (Free Trial) ऑफर रोलआउट करना शुरू कर दिया है. इस नए कदम के बाद, अब नए यूजर्स बिना एक भी पैसा खर्च किए नेटफ्लिक्स की प्रीमियम फिल्मों और शोज का लुत्फ उठा सकेंगे.

2.

2/6

|

नेटफ्लिक्स के हेल्प सेंटर के मुताबिक ये फ्री ट्रायल ऑफर फिलहाल कुछ खास देशों में और एलिजिबल (योग्य) नए मेंबर्स को ही दिया जा रहा है. इसे पाने के लिए यूजर्स को कोई खास ट्रिक नहीं लगानी होगी. अगर आपका डिवाइस, नया अकाउंट और आपकी लोकेशन कंपनी के नियमों के मुताबिक फिट बैठती है, तो साइन-अप (Sign-up) की प्रक्रिया के दौरान आपको फ्री ट्रायल का विकल्प खुद-ब-खुद स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा.
 

3.

3/6

|

अगर नया अकाउंट बनाते समय आपको यह विकल्प नहीं दिख रहा है, तो इसका सीधा मतलब यह है कि आपका अकाउंट या आपकी लोकेशन फिलहाल इस ऑफर के लिए एलिजिबल नहीं है. हालांकि, नेटफ्लिक्स ने आधिकारिक तौर पर भारत में इसकी वापसी को लेकर कोई अलग से घोषणा नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है. भारत में जब एक बिल्कुल नए ईमेल एड्रेस से नया नेटफ्लिक्स अकाउंट सेटअप करने की कोशिश की गई, तो साइन-अप पेज पर "0 रुपये में 30 दिन आजमाएं" का धमाकेदार ऑफर साफ तौर पर दिखाई दिया.

4.

4/6

|

इस बार नेटफ्लिक्स फ्री ट्रायल बांटने में एक अनोखा पैंतरा आजमा रहा है. रिपोर्ट बताती है कि सभी नए यूजर्स को एक बराबर दिनों का ट्रायल नहीं दिया जा रहा है. जहां कुछ यूजर्स को पूरे 30 दिनों का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है, वहीं कुछ अन्य यूजर्स ने स्क्रीनशॉट शेयर कर बताया कि उन्हें केवल 15 दिनों का ही ट्रायल ऑफर मिला है.

5.

5/6

|

टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंपनी दरअसल 'A/B टेस्टिंग' का सहारा ले रही है. इसके तहत अलग-अलग यूजर्स ग्रुप को अलग-अलग प्रमोशनल ऑफर दिखाकर यह चेक किया जाता है कि कौन सा ऑफर लोगों को ज्यादा पसंद आ रहा है और किससे कंपनी को ज्यादा फायदा मिल रहा है.

6.

6/6

|

आपको याद दिला दें कि नेटफ्लिक्स शुरुआत में सालों तक नए ग्राहकों को जोड़ने के लिए 30 दिनों का फ्री ट्रायल दिया करता था. लेकिन साल 2020 के आते-आते कंपनी ने इस घाटे के सौदे को दुनिया भर में पूरी तरह से बंद कर दिया था. अब लगभग 6 साल बाद इस सर्विस को दोबारा जिंदा करके नेटफ्लिक्स यह देखना चाहता है कि क्या फ्री ट्रायल के बहाने आने वाले नए यूजर्स बाद में जेब ढीली करके प्लेटफॉर्म का परमानेंट पेड सब्सक्रिप्शन लेते हैं या नहीं.


 

यह भी पढ़ें...