Gold-Silver Price: धड़ाम हो गए सोने और चांदी के भाव, अक्टूबर महीने में निवेशकों को लगा तगड़ा झटका
न्यूज तक डेस्क
27 Oct 2026 (अपडेटेड: Oct 27 2026 12:30 PM)
Gold-Silver Price: सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट के चलते चांदी अपने ऑल-टाइम हाई से 2.26 लाख रुपये से अधिक सस्ती हो गई है, जबकि सोने की कीमतों में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है.
ADVERTISEMENT


1/8
|
सोने और चांदी के दीवानों के लिए इन दिनों बाजार का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ नजर आ रहा है. कीमती धातुओं के दाम लगातार नीचे आ रहे हैं और मंगलवार को एक बार फिर दोनों धातुओं की चमक फीकी पड़ गई. खास तौर पर चांदी में आई भयंकर गिरावट ने बाजार और निवेशकों को हैरान कर दिया है.


2/8
|
अगर बात करें चांदी की, तो इसका हालिया ट्रेंड देखकर यही लग रहा है कि इसका बुलबुला अब पूरी तरह फूट चुका है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर मंगलवार को बाजार खुलते ही चांदी के भाव में जबरदस्त सुस्ती देखने को मिली और यह निवेशकों के लिए एक बड़ा झटका साबित हुआ.
ADVERTISEMENT


3/8
|
आंकड़ों पर नजर डालें तो 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव पिछले कारोबारी सत्र में 1,95,793 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था. मंगलवार को यह मार्केट खुलते ही 2,238 रुपये की भारी गिरावट के साथ फिसलकर 1,93,555 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई.


4/8
|
इस महीने यानी अक्टूबर में चांदी के दाम लगभग हर दिन गिरते ही चले गए हैं. बीते 30 सितंबर को 1 किलो चांदी 2,23,706 रुपये पर बंद हुई थी, जो तब से लेकर अब तक करीब 30,151 रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है.
ADVERTISEMENT


5/8
|
चांदी के ऐतिहासिक स्तरों की बात करें तो इस साल जनवरी में इसने सबको चौंकाते हुए 4 लाख रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. उस समय चांदी ने 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम का ऑल-टाइम हाई छुआ था, जो अब पीछे छूट चुका है.


6/8
|
अपने उस रिकॉर्ड हाई से तुलना करें, तो चांदी में जबर्दस्त क्रैश देखने को मिला है और यह अब तक 2,26,493 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है- यानी इसके दाम आधे से भी काफी नीचे आ चुके हैं.
ADVERTISEMENT


7/8
|
सिर्फ चांदी ही नहीं, बल्कि पीली धातु यानी सोने की चाल भी इस महीने निवेशकों को लगातार निराश कर रही है. सितंबर के आखिर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,036 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जो अक्टूबर में लगातार दबाव झेल रहा है.


8/8
|
मंगलवार को बाजार खुलते ही सोना भी फिसल गया. सोमवार को सोना 1,43,073 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जो मंगलवार को गिरकर 1,42,581 रुपये पर आ गया. इस तरह एक ही झटके में सोने के भाव में 492 रुपये प्रति 10 ग्राम की और कमी दर्ज की गई है.
ADVERTISEMENT










