SBI ATM Rule Change: 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे ATM के नियम, ज्यादा बार पैसे निकाले तो देना होगा इतना चार्ज

न्यूज तक डेस्क

• 02:51 PM • 03 Sep 2026

SBI 1 अक्टूबर 2026 से ATM से जुड़े नए नियम लागू करने जा रहा है. BSBD खातों पर चार मुफ्त निकासी के बाद हर ATM निकासी पर 15 रुपये + GST लगेगा. Salary Account वालों के लिए दूसरे बैंकों के ATM और ADWMs पर फ्री ट्रांजैक्शन 10 से घटकर 5 हो जाएंगे.

Google CTA
1

1/7

|

अगर आपका बैंक अकाउंट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI में है, तो आपके लिए जरूरी खबर है. बैंक 1 अक्टूबर 2026 से ATM और कैश निकासी से जुड़े कुछ नियम बदलने जा रहा है. इन बदलावों का असर खास तौर पर BSBD और Salary Account वाले ग्राहकों पर पड़ेगा. नए नियम लागू होने के बाद तय फ्री लिमिट से ज्यादा ATM ट्रांजैक्शन करने पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा.

2

2/7

|

BSBD अकाउंट पर 4 निकासी फ्री
SBI के मुताबिक, ब्रांच से खोले गए Basic Savings Bank Deposit यानी BSBD अकाउंट पर नए ATM चार्ज 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे. ग्राहकों को एक महीने में चार बार तक निकासी के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा. हालांकि, चार मुफ्त ट्रांजैक्शन पूरे होने के बाद नियम बदल जाएगा. पांचवीं और उसके बाद की हर ATM निकासी पर 15 रुपये का चार्ज लगेगा. इसके साथ GST भी देना होगा. इसका मतलब है कि अगर कोई ग्राहक एक महीने में चार बार ATM से पैसे निकाल चुका है, तो पांचवीं बार कैश निकालने पर 15 रुपये + GST का भुगतान करना पड़ेगा. इसके बाद होने वाली निकासी भी इसी शुल्क के दायरे में आएगी.
 

3

3/7

|

बार-बार ATM इस्तेमाल करने वालों को ध्यान रखना होगा
नए नियम का सीधा असर उन ग्राहकों पर पड़ सकता है, जो महीने में कई बार ATM से कैश निकालते हैं. ऐसे ग्राहकों को अपनी फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट का हिसाब रखना होगा. अगर चार मुफ्त निकासी के बाद ATM से पैसे निकाले जाते हैं, तो हर अतिरिक्त कैश विद्ड्रॉल पर शुल्क देना पड़ेगा. इसलिए महीने के दौरान ATM इस्तेमाल करते समय ट्रांजैक्शन की संख्या पर नजर रखना जरूरी होगा.

4

4/7

|

SBI Salary Account वालों के लिए भी बदला नियम
SBI ने Salary Account ग्राहकों के लिए भी ATM से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. 1 अक्टूबर 2026 से दूसरे बैंकों के ATM और Automated Deposit and Withdrawal Machines यानी ADWMs पर डेबिट कार्ड से मिलने वाली फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट कम हो जाएगी. अभी Salary Account ग्राहकों को दूसरे बैंकों के ATM और ADWMs पर महीने में 10 फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलती है. नई व्यवस्था के तहत यह संख्या घटकर सिर्फ 5 रह जाएगी.

5

5/7

|

5 ट्रांजैक्शन में कैश के साथ ये सेवाएं भी शामिल
SBI Salary Account के लिए तय की गई पांच मुफ्त ट्रांजैक्शन की लिमिट सिर्फ पैसे निकालने तक सीमित नहीं है. इसमें Financial और Non-Financial दोनों तरह के ATM ट्रांजैक्शन शामिल होंगे.यानी ATM से कैश निकालना तो इसमें गिना ही जाएगा. इसके अलावा खाते का बैलेंस चेक करना या Mini Statement निकालना जैसी सेवाएं भी फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा में शामिल होंगी. इसलिए ग्राहक अगर कई बार सिर्फ बैलेंस चेक करने या मिनी स्टेटमेंट निकालने के लिए ATM का इस्तेमाल करते हैं, तो उनकी फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट भी कम हो सकती है.

6

6/7

|

फ्री लिमिट खत्म होने के बाद कितना चार्ज?
पांच मुफ्त ट्रांजैक्शन पूरे होने के बाद Salary Account ग्राहक को अतिरिक्त शुल्क देना होगा. छठे और उसके बाद के Financial Transaction पर 23 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन का शुल्क लगेगा. इसके अलावा GST भी देना होगा. वहीं, फ्री लिमिट के बाद किए जाने वाले Non-Financial Transaction के लिए 11 रुपये का चार्ज लगेगा. इस पर भी GST लागू होगा.

7

7/7

|

1 अक्टूबर से लागू होंगे नए ATM चार्ज
SBI के इन बदलावों का असर 1 अक्टूबर 2026 से दिखाई देगा. BSBD खाताधारकों के लिए चार मुफ्त निकासी के बाद 15 रुपये + GST का शुल्क लागू होगा. वहीं Salary Account ग्राहकों के लिए दूसरे बैंकों के ATM और ADWMs पर फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा 10 से घटकर 5 हो जाएगी. ऐसे में SBI ग्राहकों के लिए जरूरी है कि वे ATM इस्तेमाल करते समय अपनी फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट का ध्यान रखें. खासकर Salary Account वाले ग्राहकों को Financial और Non-Financial दोनों तरह के ट्रांजैक्शन को गिनना होगा.
 

यह भी पढ़ें...