Silver Price Fall: सोना हुआ महंगा, चांदी फिर टूटी, जानिए आज Gold-Silver का ताजा रेट

न्यूज तक डेस्क

• 12:52 PM • 10 Sep 2026

MCX पर गुरुवार को चांदी की कीमत में करीब 1,500 रुपये की गिरावट आई. 1 किलो चांदी 2,42,726 रुपये तक पहुंची. वहीं सोना करीब 200 रुपये महंगा होकर 1,53,963 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा. घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोना 1,53,486 रुपये और चांदी 2,35,249 रुपये किलो रही.

Google CTA
1

1/7

|

सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को कमोडिटी मार्केट खुलते ही बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर चांदी के वायदा भाव में करीब 1,500 रुपये की गिरावट आई. दूसरी तरफ सोने की कीमत में तेजी दर्ज की गई. सोना करीब 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता नजर आया.
 

2

2/7

|

MCX पर खुलते ही फिसली चांदी
गुरुवार के कारोबारी सत्र में चांदी की शुरुआत कमजोर रही. 4 दिसंबर एक्सपायरी वाली MCX Silver का भाव पिछले कारोबारी दिन 2,44,213 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था. गुरुवार को बाजार खुलने के बाद इसका भाव गिरकर 2,42,726 रुपये प्रति किलो तक आ गया. यानी शुरुआती कारोबार में चांदी 1,487 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई. पिछले कुछ महीनों में चांदी की कीमत में काफी तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला है.

3

3/7

|

ऑल टाइम हाई से काफी नीचे आया भाव
चांदी की मौजूदा कीमत जनवरी 2026 के आखिर में बने रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है. जनवरी के अंतिम सप्ताह में चांदी ने पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का स्तर पार किया था.इसके बाद कीमत बढ़ते हुए 4,20,048 रुपये प्रति किलो के ऐतिहासिक उच्च स्तर तक पहुंच गई थी. हालांकि रिकॉर्ड स्तर बनाने के बाद चांदी में तेज गिरावट शुरू हुई. गुरुवार के शुरुआती भाव 2,42,726 रुपये प्रति किलो के आधार पर देखें तो चांदी अपने ऑल टाइम हाई से 1,77,322 रुपये प्रति किलोग्राम नीचे आ चुकी है.

4

4/7

|

चांदी गिरी तो सोना हुआ महंगा
चांदी की कीमत में कमजोरी के बीच सोने ने मजबूती दिखाई. MCX पर 5 अक्टूबर एक्सपायरी वाले सोने का भाव करीब 200 रुपये बढ़कर 1,53,963 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गया.हालांकि कारोबार शुरू होते समय सोने के भाव में भी शुरुआती कमजोरी देखने को मिली थी. इसके बाद कीमत ने तेजी पकड़ी.

5

5/7

|

सितंबर में सोने का क्या रहा प्रदर्शन?
सितंबर महीने में अब तक सोने के भाव में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. 31 अगस्त को MCX पर वायदा कारोबार खत्म होने के समय 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,460 रुपये था. गुरुवार के करीब 1,53,963 रुपये के भाव से तुलना करें तो अगस्त के आखिरी कारोबारी स्तर के मुकाबले सोना करीब 500 रुपये नीचे है.

6

6/7

|

घरेलू बाजार में कितना है Gold-Silver Rate?
MCX के अलावा घरेलू बाजार में भी सोना-चांदी के भाव पर नजर डालें तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA की वेबसाइट पर उपलब्ध रेट के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,486 रुपये है. वहीं, घरेलू बाजार में 1 किलो चांदी का भाव 2,35,249 रुपये चल रहा है. ध्यान देने वाली बात यह है कि ये कीमतें बेस रेट हैं. अगर ग्राहक ज्वेलरी खरीदता है तो उसे कीमत के ऊपर लागू GST और मेकिंग चार्ज भी देना पड़ता है. इसलिए दुकान पर मिलने वाला अंतिम भाव इससे ज्यादा हो सकता है.

7

7/7

|

निवेश से पहले एक्सपर्ट की राय जरूरी
सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है. ऐसे में Gold-Silver ETF या सीधे सोना-चांदी में निवेश करने से पहले बाजार की स्थिति को समझना जरूरी है. निवेशकों को कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय या मार्केट एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए.
(नोट: सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ETF में निवेश करने से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

यह भी पढ़ें...