Rules Change from1 July: आधार अपडेट से लेकर क्रेडिट कार्ड यूजर्स तक... 1 जुलाई से हो रहे ये 5 बड़े बदलाव, हर व्यक्ति पर होगा सीधा असर

न्यूज तक डेस्क

• 04:38 PM • 23 Jun 2026

Rules Change from1 July: जुलाई 2026 की शुरुआत के साथ आम लोगों की जेब से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं. आधार अपडेट से लेकर LPG, CNG-PNG की कीमतों, HDFC क्रेडिट कार्ड नियमों और बैंक छुट्टियों तक कई अहम बदलाव आपके खर्च और रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर सकते हैं.

follow google news
1

1/6

|

1 July Rules Change: जून का महीना खत्म होने वाला है और कुछ ही दिनों में जुलाई 2026 की शुरुआत हो जाएगी. हर महीने की तरह इस बार भी 1 जुलाई से पैसों से जुड़े कुछ बड़े बदलाव होने जा रहे हैं जो सीधे आपकी जेब पर असर डालेंगे. इनमें से कुछ बदलावों से आपका खर्च बढ़ सकता है तो कुछ से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद है. आइए जानते हैं कि 1 जुलाई से क्या-क्या बदलने जा रहा है और इससे आप पर क्या असर पड़ेगा:

2

2/6

|

आधार कार्ड अपडेट

अगर आपके आधार कार्ड में आपकी ईमेल आईडी अपडेट नहीं है, तो आपके लिए अच्छी खबर है. UIDAI के नए नोटिफिकेशन के मुताबिक, 1 जुलाई से आधार में ईमेल आईडी अपडेट कराना बिल्कुल मुफ्त (फ्री) होने जा रहा है. सरकार इसके लिए जुलाई से लेकर दिसंबर तक पूरे 6 महीने का समय दे रही है. आपको बता दें कि पहले इस काम के लिए 75 रुपये की फीस देनी पड़ती थी.

3

3/6

|

LPG सिलेंडर के दाम

मिडिल ईस्ट में तनाव की वजह से पिछले कुछ समय में LPG के दाम कई बार बढ़े हैं. जून महीने में भी कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 53.50 रुपये और 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए थे. फिलहाल दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3,113.50 रुपये है. हालांकि, घर में इस्तेमाल होने वाले सामान्य रसोई गैस सिलेंडर (घरेलू LPG ) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था. अब देखना होगा कि 1 जुलाई को इसकी नई कीमतें क्या तय होती हैं.

4

4/6

|

CNG, PNG और हवाई ईंधन (ATF) की कीमतें

हवाई जहाज के ईंधन (ATF), सीएनजी और पीएनजी के दामों में भी हर महीने रिव्यू होता है. सरकार चाहती है कि लोग एलपीजी की जगह पाइप वाली गैस (PNG) का इस्तेमाल ज्यादा करें, इसलिए इसे लेकर कड़े कदम उठाए जा रहे हैं. पिछले महीने सीएनजी और एटीएफ दोनों के दाम बढ़े थे और अब 1 जुलाई से इन सभी ईंधनों की नई कीमतें सामने आ सकती हैं.

5

5/6

|

HDFC Bank क्रेडिट कार्ड का नया नियम

अगर आप HDFC Bank का 'रेगैलिया गोल्ड' (Regalia Gold) क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए नियम बदलने जा रहा है. अब एयरपोर्ट पर मिलने वाले मुफ्त लाउंज का फायदा उठाते रहने के लिए आपको हर 3 महीने में खर्च का एक तय टारगेट पूरा करना होगा. बैंकों ने लाउंज में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह कड़ा कदम उठाया है. नए नियम के तहत अगर आप अगली तिमाही में मुफ्त लाउंज का फायदा चाहते हैं तो आपको पिछली तिमाही में अपने इस कार्ड से कम से कम 60,000 रुपये खर्च करने होंगे. इसका सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो इस कार्ड को सिर्फ यात्रा के फायदों के लिए रखते थे.

6

6/6

|

जुलाई में बैंकों की छुट्टियां

जुलाई के महीने में देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक कुल 12 दिन बंद रहेंगे. इसमें से 6 छुट्टियां तो शनिवार और रविवार की वजह से रहेंगी. इसके अलावा अलग-अलग राज्यों के त्योहारों या स्थानीय वजहों से 6 दिनों की छुट्टियां और रहेंगी. ये मुख्य रूप से मिजोरम, मेघालय और त्रिपुरा जैसे राज्यों में लागू होंगी. इसलिए बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हो तो छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही घर से निकलें.

यह भी पढ़ें...