EPFO 3.0: अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, 1 जून से हो रहा ये 5 बड़े बदलाव

बृजेश उपाध्याय

30 May 2025 (अपडेटेड: May 30 2025 1:08 PM)

EPFO 3.0 से PF निकालना होगा आसान. 1 जून से ATM और UPI से PF विड्रॉल संभव, KYC अपडेट, ऑटो-क्लेम और पेंशन निकासी में बड़ा बदलाव. जानिए डिटेल्स.

EPFO 3.0, PF withdrawal from ATM, UPI PF withdrawal, EPFO auto claim, EPF online update, EPFO new rules 2025, PF KYC update
तस्वीर: न्यूज तक.
Google CTA

EPFO सब्सक्राइबर्स के लिए बड़ी खबर है. 1 जून से EPFO 3.0 की शुरुआत हो रही है, जिससे पीएफ का पैसा निकालना उतना ही आसान हो जाएगा जितना बैंक अकाउंट से कैश निकालना. ATM और UPI से PF विड्रॉल की सुविधा मिल रही है. आइए जानते हैं EPFO में क्या-क्या नए बदलाव हो रहे हैं.

Read more!

EPFO 3.0: क्या है नया?

1. ATM और UPI से PF विड्रॉल की सुविधा

अब EPFO सदस्य सीधे ATM से या UPI के जरिए PF का पैसा निकाल सकेंगे. ये सुविधा डिजिटल बैंकों की तरह EPFO को फाइनेंशियल फ्रीडम की दिशा में ले जाएगी.

2. क्लेम प्रोसेसिंग पूरी तरह ऑटोमेटेड

क्लेम अप्रूवल और सेटलमेंट अब पूरी तरह ऑटोमैटिक होगा. ऑटो-क्लेम सेटलमेंट की लिमिट ₹1 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख कर दी गई है.

3. KYC डिटेल्स खुद अपडेट करें

अब यूजर यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) के जरिए नाम, जन्मतिथि, जेंडर, मैरिटल स्टेटस जैसे KYC डिटेल्स खुद ऑनलाइन अपडेट कर सकेंगे.

4. सेंट्रलाइज्ड पेंशन पेमेंट सिस्टम (CPPS)

अब पेंशनर्स किसी भी बैंक की किसी भी ब्रांच से अपनी पेंशन निकाल सकेंगे. पहले एक तय ब्रांच पर ही जाना पड़ता था.

5. HR या एम्प्लॉयर की निर्भरता खत्म

नौकरी बदलने पर अब PF ट्रांसफर के लिए HR से मदद लेने की ज़रूरत नहीं. सबकुछ खुद डिजिटल तरीके से किया जा सकेगा.

EPFO 3.0 : अब ATM से सेकेंडों में निकाल सकेंगे PF के पैसे, पहले लगते थे कई दिन

EPFO 3.0 की खास बातें? 

  • पीएफ के पैसे ATM से निकल सकेंगे. पहले इसे निकालने में 7 से 10 दिन लगते थे. 
  • EPFO से जुड़े कर्मचारियों के लिए ATM कार्ड जारी किए जाएंगे. ये कार्ड PF अकाउंट से लिंक होंगे. 
  • इसका ATM कार्ड का इस्तेमाल किसी भी ATM में कर सकते हैं.  
  • कुल जमा राशि का अधिकतम 50 फीसदी पैसे ही निकाले जा सकते हैं.
  • EPFO के कर्मचारी किसी भी बैंक से अपनी पेंशन निकाल सकते हैं. 
  • एडवांस फंड निकासी की लिमिट भी 50,000 रुपए से बढ़कर 1 लाख रुपए हो गई है. 

EPFO में पैसे निकालने को लेकर क्या  है नियम? यहां जानें 

नए फीचर्स के साथ क्या हैं जोखिम?

  • ATM सुविधा से PF को रेगुलर बैंक अकाउंट की तरह यूज़ करने का खतरा.
  • बार-बार पैसे निकालने से इंटरेस्ट लॉस होगा, जो PF पर 8.25% मिलता है- देश में सबसे ज्यादा फिक्स्ड रिटर्न में से एक है. 
  • इमरजेंसी फंड के तौर पर PF का संतुलित इस्तेमाल जरूरी. 

निष्कर्ष

EPFO 3.0 भारत के 9 करोड़ PF सदस्यों के लिए फाइनेंशियल क्रांति साबित हो सकता है, लेकिन इस सुविधा का समझदारी से इस्तेमाल करना होगा ताकि रिटायरमेंट फंड सुरक्षित रहे. 

यह भी पढ़ें: 

epfo money withdraw : PF का पैसा निकालने की मजबूरी है तो जान लें EPFO के ये नियम, घर बैठे अकाउंट में आएंगे पैसे