फीचर्स से लैस Hyundai की नई MPV भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में दे सकती है दस्तक ?

• 02:05 PM • 19 Nov 2026

Hyundai Neira EV एक नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV है, जो 20 नवंबर को ग्लोबल डेब्यू करेगी. इसे Kia Carens Clavis EV के आधार पर तैयार किया गया है. चर्चा है कि इसकी संभावित रेंज 404 से 490 किलोमीटर तक हो सकती है.

NewsTak
Google CTA

हुंडई ने अपनी नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV Hyundai Neira EV को पेश किया है. यह गाड़ी ग्लोबल मार्केट में 20 नवंबर को डेब्यू करने वाली है. खास बात यह है कि यह Kia Carens Clavis EV का रिबैज्ड वर्जन है. यानी इसमें किआ की इलेक्ट्रिक MPV जैसे डिजाइन और ज्यादातर फीचर्स देखने को मिलेंगे.

Read more!

कंपनी ने इस कार को इंडोनेशिया मोटर शो 2026 में भी प्रदर्शित किया था. अब इसके भारतीय बाजार में लॉन्च होने की चर्चा है. अगर हुंडई इसे प्रतिस्पर्धी कीमत पर उतारती है, तो यह देश के MPV सेगमेंट में नया मुकाबला खड़ा कर सकती है. खास बात ये है कि ये 7 सीटर होने के साथ ही EV है. अब सवाल ये है कि यदि इस कार की इंडिया में एंट्री होती है तो वो अपने सेगमेंट में किन कारों को टक्कर दे सकती है. मारुति सुजुकी की बात करें तो 7 सीटर में कोई इलेक्ट्रिक कार नहीं है. यानी इस मारुति सुजुकी पेट्रोल और CNG वर्जन वाली 7 सीटर कारों के कॉम्पिटिशन में खड़ी है न कि EV सेगमेंट में. इंडिया में 7 सीटर EV में अभी Kia Carens Clavis का ही बोलबाला है. ऐसे में कॉप्टिशन सिस्टर कंपनी के साथ ही हो सकता है. 

GTA 6 की लॉन्चिंग से गेमिंग की दुनिया में हलचल, PM मोदी भी ट्रेंड में हुए शामिल, जानिए कितनी है कीमत

Hyundai Neira EV का डिजाइन और फीचर्स कैसे होंगे? 

डिजाइन के मामले में Hyundai Neira EV काफी हद तक Kia Carens Clavis EV जैसी होगी. इसके प्रोटोटाइप में दिखाया गया डिजाइन प्रोडक्शन मॉडल में भी बरकरार रखा गया है. इसमें ग्रिल, हेडलाइट और व्हील्स का डिजाइन भी उसी तरह देखने को मिलेगा. फीचर्स की बात करें तो इसमें 360 डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS मिलने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसे तीन वेरिएंट में पेश कर सकती है. इसमें दो बैटरी पैक के विकल्प मिलने की संभावना है. आपको बता दें कि कंपनी की तरफ से इस कार के फीचर्स रिवील नहीं किए गए हैं. 

490 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज 

Hyundai Neira EV में 42kWh और 51.4kWh के दो बैटरी पैक दिए जा सकते हैं. इनकी रेंज 404 किलोमीटर और 490 किलोमीटर बताई जा रही है. हालांकि कंपनी ने अभी तक इसके फीचर्स और बैटरी से जुड़ी पूरी जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा नहीं की है. इस इलेक्ट्रिक MPV में फ्रंट व्हील ड्राइव मोटर मिलने की उम्मीद है. यह मोटर 171 bhp की पावर और 255 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकती है.

UPI MDR Charge: 2027 विधानसभा चुनावों तक टल सकता है MDR चार्ज, ग्राहकों और दुकानदारों को मिलेगी राहत?