छत्तीसगढ़: गहरे कुंए में गिरा हाथी का शावक, बाहर निकलते ही JCB के पास जाकर दिया गजब का रिएक्शन, हुआ वायरल

न्यूज तक

04 Jun 2025 (अपडेटेड: Jun 4 2025 12:33 PM)

Hathi Viral Video: बाहर निकलते ही हाथी के शावक ने जेसीबी को छूकर जो रिएक्शन दिया, वह दिल छू लेने वाला था. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

छत्तीसगढ़ में कुंए से रेस्क्यू के बाद हाथी के शावक ने JCB को दिया भावुक रिएक्शन
तस्वीर- स्क्रीन ग्रैब
Google CTA

Hathi Viral Video: सोशल मीडिया के युग में आए दिन कुछ ना कुछ वायरल वीडियो देखने को मिल ही जाता है. लेकिन छत्तीसगढ़ से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर सभी दंग रह गए. इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का मन मोह लिया है. यह वीडियो छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चारमार के जंगलों का है जहां एक हाथी का शावक कुंए में गिर जाता है लेकिन फिर ग्रामीणों की सजगता के कारण उसे बाहर निकाला जाता है. उसके बाद हाथी के बच्चे ने जो किया वो सबके दिल को छू लेने वाला पल था.

Read more!

कुंए में गिरा हाथी का शावक

दरअसल छत्तीसगढ़ के रायगढ़ वन मंडल अंतर्गत घरघोड़ा के चारमार जंगल में बीते रात अपने दल के साथ घूमते हुए हाथी का एक शावक अचानक एक गहरे कुंए में गिर गया. अंधेरा होने के कारण सारी रात वो कुंए में ही रहा. लेकिन सुबह जब गांव वाले जंगल में आए तो उन्होंने ये दृश्य देखा. फिर सजगता दिखाते हुए उन्होंने वन विभाग को इस पूरे मामले की सूचना दी और खुद भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए.

जेसीबी मशीन से निकाला शावक को

सूचना मिलते वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. फिर जेसीबी मंगाई गई और कड़ी मशक्कत के बाद हाथी के शावक को गहरे कुंए से बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया. ग्रामीणों और वन विभाग के अधिकारियों की मेहनत सफल हुई और शावक को बाहर निकाल लिया गया.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में एक घर के बाथरूम में घुसा तेंदुआ, 2 घंटे बाद ऐसे किया गया रेस्क्यू, देखें वीडियो

हाथी के शावक का रिएक्शन

जैसी ही हाथी का शावक को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया उसने एक दिल को छू लेने वाला रिएक्शन दिया. उसने अपनी सूंढ से जेसीबी को ऐसे छुआ मानो वो वहां मौजूद लोगों को अपने अंदाज में धन्यवाद दे रहा हो. फिर वो अपनी दल की खोज में जंगल में अंदर की ओर चला गया.

सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल

हाथी के शावक का ये रेस्क्यू वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यूजर्स इस वीडियो को खूब सराह रहे है. वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शावक की स्थिति ठीक है और वह जल्द ही अपने दल में मिल जाएगा.

यहां देखें वायरल वीडियो:

यह खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का हुआ खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार