PM आवास के पास धरने पर बैठे राहुल गांधी समेत कई नेताओं को पुलिस ने किया डिटेन, तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम
न्यूज तक डेस्क
21 Jul 2026 (अपडेटेड: Jul 21 2026 7:48 PM)
Rahul Gandhi Detained: प्रधानमंत्री आवास के पास कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत कई नेताओं को हिरासत में लिए जाने का दावा किया गया. प्रदर्शन खत्म कराने के दौरान अफरा-तफरी भी मची. तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम.
ADVERTISEMENT


1/6
|
नई दिल्ली में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आवास के पास जोरदार प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मल्लिकार्जुन खड़गे, पवन खेड़ा, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, दीपेंद्र हुड्डा और डीके शिवकुमार समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. इस दौरान पुलिस ने राहुल गांधी सहित कई नेताओं को हिरासत में लिया. तस्वीरों में देखें प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई की झलक.


2/6
|
PM आवास के पास बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे. बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कार्रवाई शुरू की. इसी दौरान कांग्रेस ने दावा किया कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लिया गया, हालांकि पुलिस की ओर से तत्काल आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई.
ADVERTISEMENT


3/6
|
प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी कांग्रेस नेताओं के समर्थन में धरना स्थल पहुंचे. उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगों को सुनना प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी है. उनके मुताबिक लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवाओं की आवाज को नजरअंदाज करना उचित नहीं माना जा सकता. इस दौरान उन्हें भी डिटेन किया गया. वे बस में बैठै नजर आए.


4/6
|
धरना स्थल खाली कराने की कार्रवाई के दौरान काफी हलचल देखने को मिली. कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने प्रदर्शन को जबरन समाप्त कराया. इसी बीच राहुल गांधी को हटाने के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बना और उनके नाक में चोट लगने की भी खबर सामने आई.
ADVERTISEMENT


5/6
|
कांग्रेस ने पूरे घटनाक्रम को छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश बताया और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई. पार्टी का कहना है कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराना हर नागरिक का अधिकार है. वहीं, सरकार की ओर से इस पूरे प्रदर्शन और आरोपों पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई.


6/6
|
डिटेन किए जाने के दौरान राहुल गांधी जमीन पर लेटे हुए नजर आए. इस दौरान पुलिस उन्हें खींचकर ले जाती हुई दिखी. इसकी वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं.
ADVERTISEMENT











