Ashok Mittal ED Raid:आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर घमासान तेज हो गया है. पार्टी नेता अशोक मित्तल के ठिकानों पर हुई छापेमारी को लेकर 'आप' की महिला नेता प्रियंका कक्कड़ ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पर बेहद गंभीर और चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया है कि यह रेड किसी और के नहीं, बल्कि राघव चड्ढा के इशारे पर हो रही है.
ADVERTISEMENT
राघव चड्ढा पर 'विभीषण' होने का आरोप
ANI से बातचीत के दौरान AAP नेता ने कहा कि विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि हाल ही में राघव चड्ढा की भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ गुप्त बैठक हुई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि अशोक मित्तल, जिन्होंने हाल ही में सदन में राघव चड्ढा की जगह ली है, उन्हें निशाना बनाया जा रहा है. नेता ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल ने एक आम कार्यकर्ता को सड़क से उठाकर संसद तक पहुंचाया, लेकिन आज वही व्यक्ति पार्टी की पीठ में छुरा भोंक रहा है.
Z+ सिक्योरिटी और रेड का कनेक्शन
AAP नेता ने सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ राघव चड्ढा को Z+ सिक्योरिटी मुहैया कराई जा रही है और दूसरी तरफ अशोक मित्तल के ठिकानों पर रेड पड़ रही है. उन्होंने इसे भाजपा और राघव चड्ढा की मिलीभगत करार देते हुए कहा कि पंजाब चुनाव से ठीक पहले यह सब पार्टी को कमजोर करने और जनता के कामों में बाधा डालने के लिए किया जा रहा है.
गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 15 अप्रैल 2026 को अशोक मित्तल के घर और उनके व्यावसायिक ठिकानों पर छापेमारी की. यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के कथित उल्लंघन से जुड़ी है. ED उन वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है जो विदेशी निवेश या विदेशी मुद्रा से संबंधित नियमों के दायरे में आते हैं.
पंजाब और हरियाणा के करीब 10 ठिकानों पर हुई रेड
- जालंधर: सांसद का निजी आवास (मॉल रोड).
- फगवाड़ा: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) का कैंपस.
- गुड़गांव: टेट्रा कॉलेज ऑफ बिजनेस और मास्टर्स यूनियन कॉलेज ऑफ बिजनेस.
- अन्य: लवली स्वीट्स, लवली ऑटो और लवली डिस्टेंस एजुकेशन सेंटर जैसे व्यावसायिक संस्थान.
राघव चड्ढा की जगह मित्तल को मिली थी बड़ी जिम्मेदारी
हाल ही में आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर के पद से हटाकर अशोक मित्तल को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे दी थी. इसके बाद अशोक मित्तल की काफी चर्चा थी. इसी बीच अशोक मित्तल पर ED की रेड को इस सियासी गलियारों में कई एंगल से देखा जा रहा है.
ADVERTISEMENT


