live blog active
लाइव

Delhi CJP Protest LIVE Updates: दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन बंद, पटना में AISA छात्र और पुलिस के बीच झड़प, जानें पल-पल का अपडेट

न्यूज तक डेस्क

22 Jul 2026 (अपडेटेड: Jul 22 2026 12:55 PM)

Delhi CJP Protest LIVE Updates: दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू हुआ CJP आंदोलन अब देशभर में फैल चुका है. इसी बीच दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए है. वहीं पटना में AISA स्टूडेंट्स और पुलिस के बीच झड़प हो गई है. जानिए राहुल गांधी के धरने के बाद क्या बदला, अभिजीत दीपके का सरकार को दो-टूक संदेश, पुलिस कार्रवाई और प्रदर्शन से जुड़ी हर छोटे-बड़े अपडेट की विस्तृत जानकारी.

Google CTA
CJP Protest Live Updates
CJP Protest Live Updates

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा घोटालों को लेकर शुरू हुआ प्रदर्शन अब पूरे देश में फैल गया है. कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP ने दिल्ली के जंतर-मंतर से प्रदर्शन शुरू किया था, जो कि अब राष्ट्रीय स्तर पर जन-आंदोलन बन चुका है. स्टूडेंट्स के साथ-साथ शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और अब विपक्षी दलों के समर्थन से यह प्रदर्शन लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. 20 जुलाई को 'चलो संसद' मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव होने के बाद ऐसा लगा था कि, अब मामला शांत हो गया है. लेकिन हुआ कुछ इसका उल्टा ही और 21 जुलाई को प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया, जिसके बाद राजनीतिक सरगर्मी और बढ़ गई है.(यहां देखें वीडियो)

Read more!

अब राहुल गांधी के धरने के बाद कांग्रेस अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन कर रही है. वहीं बीते कल 'चलो संसद' के दौरान हिरासत में लिए गए सभी प्रदर्शनकारियों को छोड़ने के बाद CJP ने पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर चल रहे धरने को खत्म कर दिया है. हालांकि CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने यह साफ कर दिया है कि अब वह सरकार के पास बातचीत करने नहीं जाएंगे और अगर उन्हें बात करनी है तो सरकार खुद जंतर-मंतर आएगी.

फिलहाल यह आंदोलन दिल्ली की सीमाओं से बाहर निकलकर अब देश के अन्य हिस्सों में भी फैल चुका है. अहमदाबाद में प्रदर्शन कर रहे लगभग 150 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया. फिलहाल, दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और कार्यकर्ताओं का आंदोलन लगातार जारी है़. CJP का साफ कहना है कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, यह प्रदर्शन खत्म नहीं होगा.

20-21 जुलाई को हुए प्रोटेस्ट की जानकारी यहां पढ़ें

जंतर-मंतर से लेकर विपक्ष का प्रदर्शन, राजनीतिक बयानबाजी, पुलिस की कार्रवाई और संसद के अंदर-बाहर के पल-पल के अपडेट के लिए बने रहिए इस लाइव ब्लॉग के साथ...

  • 12:55 PM • 22 Jul 2026

    CJP Protest LIVE Updates: अभिजीत दीपके से मिलने पहुंचे मनोज जारांगे पाटिल

    Jantar-Mantar Protest Updates: मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जारांगे पाटिल जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध स्थल पर पहुंचे.

     

     

  • 12:31 PM • 22 Jul 2026

    LIVE Delhi Protest Updates: पश्चिम बंगाल से दिल्ली भेजी गई CRPF की 20 अतिरिक्त कंपनियां

    Jantar-Mantar Protest Updates: सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन और मौजूदा मानसून सत्र में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए CRPF की 20 अतिरिक्त कंपनियां पश्चिम बंगाल से दिल्ली भेजी गईं है. कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए तत्काल तैनाती के आदेश दिए गए है. बताया जा रहा है कि अतिरिक्त CRPF कंपनियां संवेदनशील इलाकों में तैनात होकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद करेंगी.

  • 12:19 PM • 22 Jul 2026

    CJP Protest LIVE Updates: पटना में छात्रों और पुलिस के बीच झड़प

    Patna Students Protest: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू हुआ प्रदर्शन अब धीरे-धीरे अलग-अलग जगह फैल रहा है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे AISA कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच पटना के जेपी गोलंबर पर भीषण झड़प हो गई. प्रदर्शनकारी छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया और लाठीचार्ज कर दिया. इस हिंसा में गांधी मैदान के थानाध्यक्ष का सिर फटने की खबर है. पुलिस की कार्रवाई के बाद पूरा जेपी गोलंबर इलाका छावनी और रणक्षेत्र में तब्दील हो गया है.

     

     

  • 11:57 AM • 22 Jul 2026

    Delhi CJP Protest Updates: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रखी बड़ी मांग!

    LIVE Updates CJP Protest: संसद में जारी गतिरोध को खत्म करने के सिलसिले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा सभापति से मुलाकात की. सूत्रों के मुताबिक, चर्चा के दौरान खड़गे ने अपना रुख साफ करते हुए कहा कि विपक्ष चर्चा के लिए तभी तैयार होगा, जब सरकार पहले शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेगी.

  • 11:44 AM • 22 Jul 2026

    Delhi Protest Updates: दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन बंद

    NEET Protest LIVe Updates: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन को सुरक्षा कारणों से अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं. हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर इंटरचेंज (ट्रेन बदलने) की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

    1. Lok Kalyan Marg
    2. Rajiv Chowk
    3. Patel Chowk
    4. Ramakrishna Ashram Marg
    5. Barakhambha Road
    6. Supreme Court
    7. Seva Teerth
    8. Janpath
    9. Mandi House
    10. Central Secretariat
    11. ITO
    12. Delhi Gate
    13. Indraprastha
    14. Khan Market
    15. Jor Bagh
    16. Shivaji Stadium

  • 11:29 AM • 22 Jul 2026

    CJP Protest LIVE Updates: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर लगाए बड़े आरोप! Delhi CJP Protest: बीजेपी सांसद निशिकांत

    Delhi CJP Protest: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि, 'मुझे लगता है कि गांधी परिवार देशद्रोहियों के साथ मिलीभगत कर रहा है. कल जंतर-मंतर पर जो हुआ, जिस तरह तलवारें लहराई गईं और इस्लामिक देश इसका समर्थन कर रहे हैं- ऐसे लोगों के साथ मिलकर कांग्रेस बहुत ही घिनौनी हरकतें कर रही है. यह देश को तोड़ने की कोशिश है. राहुल गांधी अपनी विदेश यात्रा के दौरान किन लोगों से मिले? वे इस्लामिक देशों के किन अधिकारियों से मिले? वे किस चीनी अधिकारी से मिले? सरकार को सोरोस फाउंडेशन से उन्हें मिलने वाली फंडिंग की जांच करानी चाहिए. मीडिया पर हमला कांग्रेस की मानसिकता को दिखाता है. राहुल गांधी देश को तोड़कर किसी भी तरह सत्ता में आना चाहते हैं. सोरोस फाउंडेशन और इस्लामिक देश उन्हें फंडिंग कर रहे हैं.'

     

  • 11:23 AM • 22 Jul 2026

    Delhi Protest Updates: सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के लिए विपक्ष करेगा अपील

    LIVE CJP Protest: दिल्ली में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक अब विपक्षी सांसद सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील करने वाले है. वांगचुक की तबियत को देखते हुए कुछ विपक्षी दलों के सांसद वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील करेंगे. 

  • 11:10 AM • 22 Jul 2026

    LIVE Updates Jantar-Mantar Protest: प्रियंका गांधी ने दिया विस्फोटक बयान

    Priyanka Gandhi on Protest: प्रियंका गांधी ने प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि, 'यह एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन है और इसमें कुछ भी अलोकतांत्रिक नहीं है. यह एक अनोखी क्रांति थी, जिसमें छात्रों की तरफ से जरा सी भी हिंसा नहीं की गई. यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि छात्र, पुलिसकर्मी और पत्रकार घायल हुए हैं, लेकिन जनता के सामने सच पेश करते समय कृपया सच्चाई बनाए रखें. हम देख रहे हैं कि छात्रों पर बेरहमी से हमले किए जा रहे हैं, उन्हें लाठियों से पीटा जा रहा है और आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं. यहां तक कि छात्राओं के साथ बेहद शर्मनाक व्यवहार हो रहा है और उनके कपड़े तक फाड़े जा रहे हैं. जिस युवा ने इस सरकार को भारी वोटों से जिताया था, वह आज खुद को पूरी तरह ठगा हुआ महसूस कर रहा है, इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम उनके साथ खड़े हों, उनके समर्थन में आवाज उठाएं और अपने लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ें.'
     

  • 11:08 AM • 22 Jul 2026

    CJP Protest Updates: दिल्ली मेट्रो के 4 स्टेशन बंद

    LIVE Updates Delhi Protest: DMRC ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया है. हालांकि, राजीव चौक और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर इंटरचेंज (ट्रेन बदलने) की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

     

     

  • 10:53 AM • 22 Jul 2026

    Jantar-Mantar Protest Updates: CJP से बात करेगी सरकार

    LIVE CJP Protest: सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आज यानी 22 जुलाई को दोपहर 12 बजे सरकार के प्रतिनिधि कॉकरोच जनता पार्टी के लोगों से बातचीत करेंगे.

  • 10:43 AM • 22 Jul 2026

    Delhi CJP Protest Updates: दिल्ली में प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया बड़ा बयान

    LIVE Updates CJP Protest: दिल्ली सहित देश भर में चल रहे प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि, 'विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी संसद के मानसून सत्र के दौरान अराजकता फैलाने के लिए लगातार बेशर्मी से छात्रों को राजनीतिक मोहरे के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं. राहुल गांधी और कांग्रेस ने माननीय प्रधानमंत्री के आवास के बाहर धरना देना चुना, जिससे जनता को भारी असुविधा हुई और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी तरह उल्लंघन किया गया.'

    उन्होंने आगे लिखा कि, 'सरकार द्वारा इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा के लिए तैयार होने की बात स्पष्ट करने के बावजूद, कांग्रेस ने लोकतांत्रिक बहस के बजाय राजनीतिक तमाशा चुनना पसंद किया. उनका उद्देश्य कभी भी छात्रों की समस्याओं का समाधान तलाशना था ही नहीं, उनका एकमात्र मकसद राजनीतिक सुर्खियां बटोरने के लिए व्यवधान पैदा करना था. राहुल गांधी के लिए यह छात्रों से जुड़ा मुद्दा नहीं है. यह चर्चा के हर वास्तविक रास्ते खुले होने के बावजूद सिर्फ टकराव पैदा करने की कोशिश है.

    धर्मेंद्र प्रधान आगे लिखते है कि, हमारी सरकार सदन के पटल पर NEET पर चर्चा करने और हमारे युवाओं की हर जायज चिंता का समाधान करने के लिए 100% प्रतिबद्ध है. भारत के छात्र किसी राजनीतिक अभियान में 'प्रॉप्स' (मोहरे) की तरह इस्तेमाल किए जाने से बेहतर के हकदार हैं. वे अराजकता के बजाय निश्चितता, नारों के बजाय समाधान और व्यवधान के बजाय जवाबदेही के हकदार हैं. हमारे छात्रों को केवल आक्रोश नहीं, बल्कि जवाब, सुधार और पारदर्शिता चाहिए और हमारी सरकार यही देने के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है.

     

  • 10:22 AM • 22 Jul 2026

    CJP Protest LIVE Updates: बीजेपी करने जा रही देशभर में प्रदर्शन!

    Delhi Protest Updates: सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है. प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी के प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा नियमों और प्रोटोकॉल के उल्लंघन के विरोध में बीजेपी आज देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी. यह प्रदर्शन दोपहर 12 बजे के बाद सभी प्रमुख कांग्रेस कार्यालयों के बाहर किया जाएगा.

  • 10:10 AM • 22 Jul 2026

    LIVE Delhi Protest: सोनम वांगचुक से मिलकर जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के बीच क्या हुई बातचीत?

    Delhi Protest LIVE Updates: सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बीते कल रात में सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने सोनम वांगचुक का हालचाल जाना और साथ ही यह मीटिंग एक घंटे से ज्यादा समय तक चली. बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों नेताओं ने उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार संसद में इस मुद्दे पर चर्चा कराने और देश के शिक्षा ढांचे में जरूरी सुधार लाने के लिए ठोस कदम उठा रही है. सरकार ने वांगचुक से अपील की कि वे छात्रों को सरकार पर भरोसा बनाए रखने और आंदोलन को आगे न बढ़ाने का संदेश दें. यह जानकारी भी सामने आई है कि मेदांता पहुंचने से पहले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह के साथ भी 4 घंटे से अधिक समय तक इस मुद्दे पर गहन मंथन किया था.

  • 10:01 AM • 22 Jul 2026

    Cockroach Janta Party Protest LIVE Updates: '20 तारीख को जो हुआ वो सिर्फ ट्रेलर था...'- CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका का बड़ा बयान

    LIVE Updates CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा, 'यह स्वतंत्रता के बाद के भारत के इतिहास का सबसे बड़ा आंदोलन है... हमने यह बिल्कुल साफ कर दिया है कि 20 तारीख को जो हुआ, वो तो सिर्फ एक 'ट्रेलर' था. अगर सरकार हमारी मांगें नहीं मानती है, तो लाखों लोग दिल्ली की ओर रुख करेंगे क्योंकि इस बार हम पीछे हटने वाले या चुप बैठने वाले नहीं हैं।'

    उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए आगे कहा, 'सरकार को अब अपनी कार्यशैली सुधारनी ही होगी, वरना इस देश का युवा इन्हें बुरी तरह उखाड़ फेंकेगा... यह भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है कि हम अहिंसक नहीं रहेंगे, लेकिन हम पूरी तरह शांतिप्रिय हैं. 20 तारीख का मार्च भी शांतिपूर्ण था. हंगामा केवल उस जगह हुआ जहां पुलिस ने बर्बरता दिखाई और छात्रों को पीटा. देश का युवा यहां पिछले 31 दिनों से शांतिपूर्वक बैठा है क्योंकि हम गांधी और आंबेडकर के सिद्धांतों पर चलते हैं.'

    'जब तक FIR रद्द नहीं होंगी, आंदोलन खत्म नहीं होगा'

    आशुतोष रांका ने आगे कहा, 'हमने बहुत स्पष्ट मांग रखी है, जैसा कि अभिजीत दिपके ने भी कहा था कि, जब तक प्रदर्शनकारियों पर दर्ज वर्तमान या भविष्य की सभी FIR रद्द नहीं की जातीं, यह आंदोलन खत्म नहीं होगा. जहां तक हमारी टीम के नेतृत्व का सवाल है, हम किसी FIR से नहीं डरते. हम पहले दिन से UAPA और NSA के तहत गिरफ्तार होने के लिए तैयार हैं. हमारी इस लड़ाई के लिए जेल जाना बहुत छोटी कीमत है.'

     

  • 09:53 AM • 22 Jul 2026

    CJP Protest LIVE Updates: CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक 10 FIR दर्ज

    LIVE Protest Updates: दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज की गई हैं.

    FIR का थाना-वार विवरण:

    • संसद मार्ग थाना – 4 FIR
    • सीपी थाना – 3 FIR
    • मंदिर मार्ग थाना – 1 FIR
    • बाराखंभा रोड थाना – 1 FIR
    • कर्तव्य पथ थाना – 1 FIR

    पुलिस के अनुसार प्रदर्शन के दौरान हुई विभिन्न घटनाओं और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में ये FIR दर्ज की गई हैं. मामलों की जांच जारी है.