Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है. पश्चिमी विक्षोभ और ऊपरी हवा में बने चक्रवाती परिसंचरण के चलते आने वाले दिनों में मौसमी गतिविधियों में भारी फेरबदल देखने को मिलने वाला है. इस बीच अब मौसम विभाग ने दैनिक रिपोर्ट जारी की है. इसके अनुसार, दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा और हवाओं की रफ्तार में भी बढ़ोतरी होगी. वहीं आने वाले दिनों के कई इलाकों में बारिश के होने की संभावना भी जताई गई है.
ADVERTISEMENT
दिल्ली में 14 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, 14 अक्टूबर 2026 को आसमान में सुबह से शाम तक बादल छाए रहने की संभावना है. इस दौरान दिन के समय 10 से 15 किमी/घंटा की रफ्तार से दक्षिण-पूर्वी हवाएं भी चलने की बता कही गई है. वही तापमान की बात करे तो दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखी जा सकती है, जिसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी. खबर लिखें जाने तक मौसम विभाग ने काेई भी अलर्ट जारी नहीं किया है.
यह पढ़ें: Delhi Ramleela Maidan: कैसा है दिल्ली का रामलीला मैदान, जहां अब होगा धरना-प्रदर्शन? देखें VIDEO
आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल
आने वाले दिनों की बात करें तो 15 और 16 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिम दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, शाहदरा, नई दिल्ली, मध्य दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली सहित NCR के क्षेत्रों में तेज हवाओं और हल्की बारिश का अनुमान है. 15 अक्टूबर को दोपहर से रात के बीच गरज-चमक के साथ-साथ 40 से 50 किमी/घंटा (तेज झोंकों में 60 किमी/घंटा तक) की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कई स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके बाद 17, 18 और 19 अक्टूबर को आसमान आंशिक रूप से साफ से लेकर मुख्यतः साफ रहने का पूर्वानुमान है. 17 अक्टूबर से हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी दिशा में बदलने के साथ ही न्यूनतम तापमान गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा, जिससे सुबह और रात के समय हल्की ठंड का अहसास शुरू हो जाएगा.
ADVERTISEMENT


