Delhi NCR weather: में गिरावट लाकर मौसम को ठंडा और सुहावना बना दिया. सुबह-शाम चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी. मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई थी, लेकिन उस दिन ऐसा कुछ खास देखने को नहीं मिला. अब ताजा बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में दिल्ली-NCR में आसमान साफ होने लगा है. ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की बात कही गई है. IMD के अनुसार फिलहाल अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है, लेकिन जल्द ही गर्मी का असर फिर से तेज होने लगेगा.
ADVERTISEMENT
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 9 अप्रैल 2026 को दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहने का अनुमान है. मौसम विभाग की जिलेवार रिपोर्ट के मुताबिक, नई दिल्ली, उत्तर दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली सहित शाहदरा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा. हालांकि, दिन के समय हवा की दिशा उत्तर की ओर रहेगी और इसकी गति 10 से 20 किमी प्रति घंटे के बीच रह सकती है. फिलहाल किसी भी जिले के लिए बारिश या तूफान का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है.
तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 से 5.0 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा है. आज यानी 9 अप्रैल को अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कल से अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के असार हैं, जिससे गर्मी बढ़ सकती है.
आने वाले दिनों दिल्ली के मौसम का हाल
आने वाले हफ्ते में दिल्ली के तापमान में लगातार उछाल देखने को मिलेगा. 10 और 11 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा, लेकिन दिन के समय 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है. 12 अप्रैल से 14 अप्रैल के बीच गर्मी और अधिक बढ़ जाएगी, जहां अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और न्यूनतम तापमान भी 19 से 22 डिग्री सेल्सियस के स्तर को छू लेगा. विभाग के अनुसार, 11 अप्रैल से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की भी संभावना है, जिसका असर आने वाले दिनों के मौसम पर पड़ सकता है.
ADVERTISEMENT


