Delhi to Bihar Direct Bus: दिल्ली से बिहार के लिए शुरू होगी सीधी बस सेवा, पटना, मुजफ्फरपुर और दरभंगा समेत ये होंगे रूट

वैशाली

• 03:08 PM • 14 Sep 2026

Delhi to Bihar Direct Bus: दिवाली और छठ महापर्व पर दिल्ली से बिहार अपने घर जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. दिल्ली सरकार छठ पूजा से पहले बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर जैसे प्रमुख शहरों के लिए 50 से अधिक स्पेशल इंटरस्टेट डीलक्स बसें शुरू करने जा रही है. पूरी रूट लिस्ट और किराए से जुड़ी जानकारी पढ़ें.

दिल्ली से बिहार के लिए शुरू होगी बस सेवा. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
दिल्ली से बिहार के लिए शुरू होगी बस सेवा. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Google CTA

Delhi to Bihar Bus Service: दिवाली और छठ महापर्व के अवसर पर दिल्ली से बिहार जाने वाले लाखों यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. हर साल त्यौहारों के सीजन में ट्रेनों में महीनों पहले से चलने वाली लंबी वेटिंग लिस्ट और प्राइवेट बस ऑपरेटरों की मनमानी किराए की वसूली से जूझने वाले पूर्वांचल के लोगों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. आगामी छठ पूजा से पहले दिल्ली से बिहार के प्रमुख शहरों के लिए सीधी इंटरस्टेट बस सर्विस (Inter-State Bus Service) शुरू करने की तैयारी की गई है.

Read more!

इन प्रमुख शहरों के लिए मिलेगी सीधी बस सेवा

दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह के अनुसार, सरकार का लक्ष्य छठ पूजा से पहले 50 से अधिक स्पेशल बसों के साथ इस योजना को शुरू करने का है. यह बसें दिल्ली को बिहार के कई प्रमुख शहरों से सीधे जोड़ेंगी. इस सेवा के तहत पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, बक्सर, पूर्णिया, किशनगंज, मधुबनी, चंपारण, बिहार शरीफ और भागलपुर के लिए सीधी बसें मिलेंगी.

जानिए क्या होगा रूट और कितना लंबा होगा सफर

दिल्ली से बिहार के अलग-अलग शहरों के बीच यह सफर लगभग 1000 किलोमीटर का होगा. ये बसें दिल्ली से रवाना होकर नोएडा, मथुरा, लखनऊ और आजमगढ़ के रास्ते होते हुए बिहार के अलग-अलग जिलों में प्रवेश करेंगी. यात्रियों की सुविधा के लिए ये बसें 12 मीटर लंबी, डीलक्स सेमी-स्लीपर होंगी, जिनमें एसी (AC) और नॉन-एसी (Non-AC) दोनों प्रकार की श्रेणियों के विकल्प उपलब्ध रहेंगे.

यह पढ़ें: दिल्ली वासियों के लिए खुशखबरी! राजधानी के पहले 4-लाइन इंटरचेंज स्टेशन का काम हुआ शुरू, जानें किसे मिलेगा फायदा

मनमाने किराए से मिलेगी मुक्ति, जेब पर नहीं पड़ेगा भारी बोझ

त्यौहारों के दौरान अमूमन प्राइवेट बस ऑपरेटर तीन से चार गुना तक किराया बढ़ा देते हैं. लेकिन दिल्ली परिवहन विभाग के अधिकारियों का दावा है कि ये सरकारी बसें 'कॉस्ट फ्रेंडली' यानी काफी सस्ती होंगी, जिससे आम आदमी की जेब पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा. इसके लिए दिल्ली और बिहार के बीच रेसिप्रोकल ट्रांसपोर्ट एग्रीमेंट का ड्राफ्ट जारी कर जनता से सुझाव भी मांगे गए थे. लंबी दूरी और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की सीमा को देखते हुए इन बसों को वेट लीज मॉडल पर संचालित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: दिल्ली वालों को 200 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, लेडीज स्पेशल 'DEVI' बसें शुरू, जानें किन रूटों पर चलेंगी