Delhi Weather Update: सितंबर का महीना आधा बीत चुका है और मानसूनी हवाओं की फेरबदल के साथ राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. सुबह की हल्की ठंडक के बाद दोपहर में धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है. हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई की स्थितियां अनुकूल बन रही हैं, फिर भी स्थानीय स्तर पर बन रहे मौसमी सिस्टम की वजह से आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहने की उम्मीद है. इस बीच अब मौसम विभाग ने अपना दैनिक बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली का मौसम अलग अलग रंग दिखाने वाला है. ऐसे में आइए जानते हैं आने वाले एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का मिजाज.
ADVERTISEMENT
दिल्ली में 16 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, 16 सितंबर को दिल्ली में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे. दोपहर से शाम के बीच कुछ इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया है. इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 35°C और न्यूनतम तापमान 23 से 25°C के बीच रहने की संभावना है. दिन के समय 10 से 15 किमी/घंटा की रफ्तार से दक्षिण-पूर्वी हवाएं चल सकती हैं. गर्मी की स्थिति की बात करें तो तापमान में कोई बड़ा उछाल देखने को नहीं मिलेगा और यह सामान्य के आसपास ही बना रहेगा. खबर लिखे जानें तक मौसम विभाग ने 16 सितंबर के लिए दिल्ली में कोई चेतावनी जारी नहीं की है.
आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 17 सितंबर को भी दिल्ली के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और सुबह से दोपहर के बीच बहुत हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. इसके बाद 18 और 19 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी और आसमान केवल आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा, जबकि बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है. इन दिनों में अधिकतम तापमान 33 से 36°C और न्यूनतम तापमान 23 से 26°C के बीच रहने का अनुमान है.
ADVERTISEMENT


