Delhi Weather Update: दिल्ली में मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. यहां कभी चटख धूप तो कभी बादलों की लुकाछिपी देखने को मिल रही है. वहीं रविवार को सुबह से ही दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में बादलों के डेर जमाए रखा. इस दौरान बीच बीच में हल्की बारिश भी देखने को मिली. हालांकि, दोपहर बाद बादलों के बीच धूप निकल आई. इस बीच अब मौसम विभाग ने साेमवार के मौसम के लिए नया अपडेट जारी किया है. इसके मुताबिक बीते कल हुई बूंदाबांदी के बाद अब अगले कुछ दिनों तक यहां के तापमान में बढ़ोतरी और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है.
ADVERTISEMENT
16 मार्च को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
मौसम विभाग ने अनुसार आज यानी16 मार्च 2026 को दिल्ली के आसमान में से बादल छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, आज दिन के समय सतह पर तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है. जिलेवार अलर्ट की बात करें तो उत्तर दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, दक्षिण पश्चिम दिल्ली, दक्षिण पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, मध्य दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और शाहदरा समेत नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद के इलाकों में भी बादल और तेज हवाओं का असर दिखेगा. हालांकि, आज के लिए विभाग ने किसी भारी बारिश या ओलावृष्टि की चेतावनी जारी नहीं की है.
तापमान की बात करें तो आज का न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया था. आने वाले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है, जिससे दोपहर के समय हल्की गर्मी का एहसास बढ़ सकता है.
दिल्ली में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
वहीं आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम में एक बार फिर बदलाव आएगा. 17 मार्च को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. लेकिन 18 मार्च को मौसम करवट ले सकता है; इस दिन आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ गरज, बिजली चमकने और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक की तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. इसके बाद 19 से 21 मार्च तक आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने या आंशिक रूप से बादल रहने की संभावना है और तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा.
ADVERTISEMENT


