Delhi Weather Today: सुबह कुहासा, दिन में तेज धूप...दिल्ली में बदल रहा है माैसम, जानिए आने वाले दिनों की वेदर रिपोर्ट

Delhi Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर में मौसम तेजी से करवट ले रहा है. सुबह हल्का कुहासा और दिन में चटख धूप के बीच तापमान लगातार बढ़ रहा है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में गर्मी बढ़ने और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है. जानिए आने वाले हफ्ते का पूरा अपडेट.

Delhi NCR weather update
Delhi NCR weather update

संदीप कुमार

follow google news

Delhi Weather Update: दिल्ली अब सर्दी अब विदा लेने की तैयारी में है. यहां मौसम में अब धीरे धीरे गर्माहट घुलने लगी है. हालांकि, अभी भी यहां सुबह की शुरूआत हल्की धुंध और कुहासा से हो रही है. लेकिन दिन चढ़ते ही चटख धूप देखने को मिल रही है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार दिल्ली एनसीआर के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. ऐसे अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर जा सकता है.

Read more!

23 फरवरी को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

मौसम विभाग ने अनुसार आज यानी 23 फरवरी को दिल्ली का आसमान साफ रहेगा. हालांकि सुबह के समय दिल्ली के नई दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली और मध्य दिल्ली जैसे इलाकों में हल्का कुहासा छाए रहने का अनुमान है. वही दिन के दौरान मौसम शुष्क रहेगा और धूप खिली रहेगी. ऐसे में इससे यहां का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

वहीं तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट जरूर देखी गई थी. लेकिन अब न्यूनतम और अधिकतम दोनों ही तापमान में वृद्धि देखी जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों में तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी होगी जिससे रातें भी अब कम ठंडी महसूस होंगी.

दिल्ली में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

आने वाले एक हफ्ते तक दिल्ली में आसमान मुख्य रूप से साफ बना रहेगा. IMD के अनुसार फिलहाल दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि इस बीच 25 और 26 फरवरी को नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद समेत पूरी दिल्ली में 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है. वही फरवरी के अंत तक यानी 27 और 28 फरवरी को गर्मी का प्रभाव और बढ़ेगा. मौसम विभाग ने फिलहाल कोई भी चेतावनी जारी नहीं की है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत 12 राज्यों में 32 यूनिवर्सिटी फर्जी, UGC ने विश्वविद्यालय के नामों की लिस्ट की जारी

    follow google news