DUSU Election 2026: ABVP ने घोषित किए 4 प्रत्याशी, क्रिकेटर से लेकर इंटरनेशनल खिलाड़ी तक शामिल, देखें पूरी लिस्ट

दिनेश यादव

• 04:41 PM • 12 Sep 2026

ABVP Candidate List DUSU Election 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अपने सेंट्रल पैनल के 4 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. अध्यक्ष पद पर यश डबास, उपाध्यक्ष पर ईशु मौर्या, सचिव पर रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पर लक्ष्यराज सिंह को मैदान में उतारा गया है.

DUSU चुनाव 2026: ABVP ने घोषित किए 4 प्रत्याशी
DUSU चुनाव 2026: ABVP ने घोषित किए 4 प्रत्याशी
Google CTA

DUSU Election 2026 ABVP Candidate List: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के लिए प्रचार अभियान तेज हो गया है. आगामी 18 सितंबर को होने वाली वोटिंग से पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने सेंट्रल पैनल के चारों पदों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. एबीवीपी ने इस बार खेल, शिक्षा और छात्र राजनीति में सक्रिय युवा चेहरों पर दांव लगाया है.

Read more!

एबीवीपी के सेंट्रल पैनल के उम्मीदवार:

  • अध्यक्ष: यश डबास
  • उपाध्यक्ष: ईशु मौर्या
  • सचिव : रिया छाबड़ी
  • संयुक्त सचिव: लक्ष्यराज सिंह

अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी रहे चुके हैं यश डबास 

अध्यक्ष पद के उम्मीदवार यश डबास दिल्ली के कंझावला गांव के रहने वाले हैं. उन्होंने एसजीटीबी खालसा कॉलेज से ग्रेजुएशन और कैंपस लॉ सेंटर (CLC) से वकालत की पढ़ाई की है. वर्तमान में वह डीयू से बौद्ध अध्ययन में मास्टर्स कर रहे हैं. यश डबास एक पेशेवर क्रिकेटर भी हैं और दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL T20) में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स टीम का हिस्सा रह चुके हैं. इसके अलावा वह ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (AITA) अंडर-18 डबल्स के विजेता और अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी भी रहे हैं.

कानून की पढ़ाई कर रही हैं उपाध्यक्ष प्रत्याशी ईशु मौर्या

ईशु मौर्या को डीयू की छात्र राजनीति में पूर्वांचल के छात्रों का एक मजबूत और लोकप्रिय चेहरा माना जाता है. वह साल 2024 में सत्यवती कॉलेज में एबीवीपी इकाई के अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में कैंपस लॉ सेंटर (CLC) से कानून की पढ़ाई कर रहे हैं.

यह पढें: कौन हैं निखिल कोचर? मेट्रो की खिड़की वाली रील ने मचाया हंगामा, वायरल होते ही DMRC ने जारी की चेतावनी

जानें कौन हैं सचिव पद की प्रत्याशी

डीयू में लगभग 50 फीसदी महिला छात्रों के प्रतिनिधित्व को मजबूत करने के लिए एबीवीपी ने रिया छाबड़ी को सचिव पद पर मैदान में उतारा है. वह संगठन में एक मजबूत महिला चेहरे के रूप में जानी जाती हैं.

पेशेवर रगबी खिलाड़ी हैं लक्ष्यराज सिंह

मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले लक्ष्यराज सिंह पिछले 7 सालों से डीयू की छात्र राजनीति में सक्रिय हैं. एसजीटीबी खालसा कॉलेज से पढ़ाई के बाद वह फिलहाल सीएलसी से लॉ की पढ़ाई कर रहे हैं. लक्ष्यराज एक पेशेवर रगबी खिलाड़ी हैं और एशियन गेम्स 2022 में भारतीय रगबी टीम के सदस्य के रूप में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.

यह भी पढें: Delhi PG Reality Check: 15 हजार में 1 बेड, न वेंटिलेशन, न सेफ्टी... सत्यनिकेतन इलाके में कैसे घुट-घुट कर जीने को मजबूर हैं छात्र, देखें ग्राउंड रिपोर्ट