कौन हैं निखिल कोचर? मेट्रो की खिड़की वाली रील ने मचाया हंगामा, वायरल होते ही DMRC ने जारी की चेतावनी

Nikil Kochar Delhi Metro Reel Controversy:: निखिल कोचर की दिल्ली मेट्रो से जुड़ी एक वायरल रील ने सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरीं. वीडियो में दिख रहा खतरनाक अंदाज देखकर लोग हैरान रह गए. रील के तेजी से वायरल होने के बाद मामला DMRC तक पहुंचा और मेट्रो की सुरक्षा को लेकर सख्त चेतावनी जारी करनी पड़ी. आखिर वीडियो में ऐसा क्या था, जानिए पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

दिल्ली मेट्रो में वायरल वीडियो के बाद DMRC की चेतावनी
दिल्ली मेट्रो में वायरल वीडियो के बाद DMRC की चेतावनी
Google CTA

Nikil Kochar Reel Controversy: दिल्ली मेट्रो में रील बनाने और सोशल मीडिया पर व्यूज बटोरने का खुमार अब यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा बनता जा रहा है. हाल ही में दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन में बनाई गई एक रील ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. इस वीडियो में दावा किया गया कि चलती मेट्रो की खिड़की के बाहर फोन चिपकाकर शूटिंग की गई है. वीडियो के सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने सख्त रुख अपनाते हुए कड़ी चेतावनी जारी की है.