Punjab Board 12th Topper Marksheet: बरनाला की हरसीरत कौर ने पंजाब बोर्ड 12वीं में किया टॉप, मार्कशीट के नंबर देख आपके उड़ जाएंगे होश

न्यूज तक

15 May 2025 (अपडेटेड: May 15 2025 4:36 PM)

Punjab Board 12th Topper Marksheet: पंजाब बोर्ड 12वीं में बरनाला की हरसीरत कौर ने 500 में से 500 अंक हासिल कर राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है. देखें उनका हैरान करने वाला मार्कशीट.

Punjab Board Result, Punjab Board Topper, Punjab Board Topper Marksheet, Punjab Board 12th Topper Marksheet, Punjab 12th Board Result, Harseerat Kaur Marksheet, Harseerat Kaur Punjab Topper
टॉपर हरसीरत कौर
Google CTA

Punjab Board 12th Topper Marksheet: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के परिणामों में बरनाला जिले की छात्रा हरसीरत कौर ने पूरे पंजाब में पहला स्थान हासिल किया है. सर्वहितकारी विद्या मंदिर, बरनाला की इस होनहार छात्रा ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर न केवल अपने स्कूल और परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया. हरसीरत की इस उपलब्धि पर स्कूल में जश्न का माहौल है, और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया.

Read more!

यहां देखें चौंकान वाला मार्कशीट

  • अंग्रेजी(English) 100
  • पंजाबी(Punjabi) 100
  • फिजिक्स(Physics) 100
  • केमिस्ट्री(Chemistry) 100
  • बायोलॉजी(Biology) 100

मेहनत और अनुशासन से बनीं टॉपर

बरनाला के धनौला कस्बे की रहने वाली हरसीरत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और ट्यूशन अध्यापकों को दिया. उन्होंने बताया कि वह रात-रात भर पढ़ाई करती थीं और नियमित रूप से ट्यूशन भी लेती थीं. हरसीरत ने कहा, “मेरे माता-पिता ने हर कदम पर मेरा साथ दिया और मेरी हर इच्छा पूरी की.” पेपर के बाद उन्हें मेरिट लिस्ट में आने की उम्मीद थी, लेकिन पूरे पंजाब में टॉप करने की खुशी उनके लिए खास है.

एमबीबीएस कर गायनोकोलॉजिस्ट बनने का सपना

हरसीरत का सपना एमबीबीएस करने के बाद गायनोकोलॉजिस्ट बनना है. पढ़ाई के साथ-साथ वह खेलों में भी अव्वल रही हैं. नेटबॉल में उन्होंने पंजाब के लिए स्वर्ण पदक जीता और राष्ट्रीय स्तर पर भी खेल चुकी हैं. हरसीरत ने बताया कि उनके पिता, जो खुद एक खिलाड़ी हैं, उन्हें रोज सुबह खेलने के लिए प्रेरित करते थे. इस अनुशासन ने उनकी पढ़ाई और खेल दोनों में मदद की.

ये भी पढ़ें: CBSE टॉपर 2025: शामली जिले की सावी जैन 499 अंक हासिल कर बनीं टॉपर, मार्कशीट देख उड़ जाएंगे होश

परिवार और स्कूल में खुशी की लहर

हरसीरत के पिता सिमरजीत सिंह, जो पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में खेल अधिकारी हैं, ने कहा, “हमारी बेटी की इस उपलब्धि से हमारा परिवार गर्व महसूस कर रहा है. स्कूल और शिक्षकों का भी बड़ा योगदान रहा है.” उनकी मां भावुक होकर बोलीं, “यह हमारी जिंदगी का सबसे खुशी का पल है.” दादी ने भी कहा कि हरसीरत ने पूरे परिवार का नाम ऊंचा किया है.

सांसद मीत हेयर ने दी बधाई

सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर हरसीरत को बधाई देने स्कूल पहुंचे. उन्होंने कहा, “यह न केवल हरसीरत और उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे बरनाला के लिए गर्व का क्षण है. हरसीरत ने पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी कमाल किया है.” उन्होंने स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और परिवार को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और भविष्य में भी ऐसी सफलताओं की उम्मीद जताई.

यहां देखें मार्कशीट:

यह खबरें भी पढ़ें:

कैथल के अर्पणदीप ने किया हरियाणा बोर्ड में टॉप, इतने सब्जेक्ट में मिले 100 नंबर, मार्कशीट देख चौंक जाएंगे आप

सोनीपत की करीना ने हरियाणा बोर्ड 12वीं में किया टॉप, मार्कशीट के नंबर उड़ा देंगे होश