Haryana Board 12th Topper Marksheet: कैथल के अर्पणदीप ने किया हरियाणा बोर्ड में Top, 3 विषयों में मिले 100 नंबर, मार्कशीट देख चौंक जाएंगे आप
Haryana Board 12th Topper Marksheet: हरियाणा बोर्ड 12वीं कक्षा में कैथल के रहने वाले अपर्णदीप ने टॉप किया है. उन्हें 3 विषयों में 100 में से 100 नंबर मिले है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर-िन्यूज तक
Haryana Board 12th Topper Marksheet: इंसान चाहे तो क्या कुछ नहीं कर सकता है और इसी बात को कैथल के अर्पणदीप सिंह ने साबित कर दिखाया है. किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले अर्पणदीप ने हरियाणा 12वीं बोर्ड(Haryana Board 12th Topper) ने टॉप कर पूरे जिले का नाम रौशन कर दिया है. अर्पणदीप को 497 नंबर मिले है. साथ ही इन्हें 3 विषयों में 100 में से 100 अंक मिले. इस बेहतरीन रिजल्ट आने के बाद अर्पणदीप सिंह के परिवार में एक अलग ही खुशी की लहर आ गई है.