Haryana Board Topper Marksheet: सोनीपत की करीना ने हरियाणा बोर्ड 12वीं में किया Top, दो सब्जेक्ट में मिले 100 में 100
Haryana Board 12th Topper Marksheet: हरियाणा बोर्ड 12वीं की टॉपर करीना की मार्कशीट आई सामने. करीना 100 फीसदी से महज 5 अंक पीछे हैं.
ADVERTISEMENT

तस्वीर-न्यूज तक
Haryana Board 12th Topper Marksheet: अगर आप कुछ करना चाहें तो कोई भी काम कठिन नहीं होता है और इसे सोनीपत की करीना ने साबित कर दिया है. मनौली की रचना सीनियर सेकेंड्री स्कूल की करीना ने हरियाणा 12वीं बोर्ड ने 495 अंक लाकर सेकेंड टॉपर बनीं है. करीना ने 2 विषयों में 100 में 100 अंक लाया है. रिजल्ट जारी होते ही करीना के घर पर बधाइयों की गूंज कम ही नहीं हो रहीं है. साथ ही स्कूल भी करीना के इस परिणाम से काफी खुश है.