HBSE 12th topper 2026 Marksheet: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 12वीं के नतीजों में बेटियों का जलवा एक बार फिर साबित हो गया है. जींद के धमतान साहिब स्थित ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल की छात्रा मुस्कान ने अपनी मेहनत से प्रदेश भर में आर्ट स्ट्रीम में तीसरी पोजिशन हासिल की है. बता दें कि इस बार थर्ड रैंक पर दो लड़कियों ने टॉप किया है. इनमें एक मुस्कान हैं और दूसरी योगिता हैं. वहीं इस बीच अब मुस्कान की मार्कशीट सामने आई है, जिसमें पूरे जींद में उनके नंबरों की चर्चा हो रही है. ऐसे में इस खबर में हम आपको बताते हैं कि मुस्कान को किस सब्जेक्ट में कितने नंबर मिले हैं.
ADVERTISEMENT
मुस्कान को 12वीं में 500 में से मिले 497 नंबर
ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल धमतान साहिब की स्टूडेंट मुस्कान को ओवरऑल 500 में से 497 नंबर मिले हैं. मुस्कान ने कई सब्जेक्ट में 100 में से 100 नंबर हासिल कर सबको चौंका दिया है. मुस्कान की मार्कशीट उनकी कड़ी मेहनत की कहानी खुद बयां कर रही है. इस जबरदस्त परफॉर्मेंस के चलते उन्हें जनरल लर्निंग स्किल्स (GLS) में A+ ग्रेड दिया गया है.
यहां देखें 12वीं में मुस्कान की मार्कशीट में के नंबर
ENC - 99
HIC - 100
HIS - 97
PUN -99
MAT - 100
FAP - 99
मिठाई खिलाकर दी शाबाशी
मुस्कान की इस सफलता की खबर जैसे ही उनके गांव धमतान साहिब पहुंची तो पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई. उनके घर पर बधाई देने वालों की भीड़ लग गई. इस दौरान उन्हें मिठाई खिलाकर शाबाशी दी गई. बात दें कि इस बार जींद से टाॅप 3 में दो बेटियाें ने जगह बनाई है. वहीं हरियाणा बोर्ड के इन नतीजों में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से काफी बेहतर रहा है.
ADVERTISEMENT


