Punjab Board Topper Marksheet: मनवीर में पंजाब बोर्ड 12वीं में किया टॉप, इनके नंबर और मार्कशीट देख चौंक जाएंगे आप

न्यूज तक

15 May 2025 (अपडेटेड: May 15 2025 4:42 PM)

Punjab Board Topper Marksheet: पंजाब बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 में मनवीर कौर ने 500 में से 498 अंक लाकर पूरे राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया। 17 वर्षीय इस होनहार छात्रा ने अनुशासन, मेहनत और सेल्फ स्टडी से सफलता पाई.

Punjab Board Result, Punjab Board Marksheet, Punjab Board topper Marksheet, Punjab Board 12th Topper Marksheet, Punjab News, Punjab Latest News, Manveer Kaur Topper, Punjab board 12th Topper Manveer Kaur
टॉपर मनवीर कौर
Google CTA

Punjab Board Topper Marksheet: सफलता भी उसी के कदम चूमती है जो मेहनत करने से कभी नहीं डरता और लगातार मेहनत करते रहता है. इसी बात को मनवीर कौर ने सच साबित कर दिखाया है. लगातार मेहनत और पढ़ाई से मनवीर ने पूरे राज्य में दूसरा स्थान(Second Topper) प्राप्त किया है. मनवीर को 500 में से 498 नंबर मिला है और साथ ही 3 विषयों में 100 में से 100 नंबर भी मिला है.  17 साल की मनवीर ने अपनी मेहनत और अनुशासन से यह मुकाम पाया, जिससे उनके परिवार और स्कूल में खुशी की लहर है.

Read more!

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने बुधवार (14 मई) दोपहर 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किया. इस साल का परीक्षा परिणाम पिछले साल से खराब रहा क्योंकि इस बार 91 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं जो कि पिछले साल की तुलना में 2 फीसदी कम रहा है. लड़कियों का रिजल्ट 94.32 फीसदी रहा तो लड़कों का 88.08 फीसदी रहा।

यहां देखें मनवीर का मार्कशीट:

  • अंग्रेजी(English) 99
  • पंजाबी(Punjabi) 100
  • फिजिक्स(Physics) 100
  • केमिस्ट्री(Chemistry) 99
  • बायोलॉजी(Biology) 100

मेहनत और अनुशासन से बनीं टॉपर

एस.एस.एम. सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल की छात्रा मनवीर ने बताया कि वह स्कूल के बाद घर पर 6 से 7 घंटे आत्म-अध्ययन करती थीं. खास बात यह रही कि उन्होंने मोबाइल से पूरी तरह दूरी बनाए रखी. मनवीर ने कहा, “मैंने पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया और नियमित रूप से मेहनत की.” उनकी इस लगन ने उन्हें पंजाब में दूसरी रैंक दिलाई.

ये भी पढ़ें: बरनाला की हरसीरत कौर ने पंजाब बोर्ड 12वीं में किया टॉप, मार्कशीट के नंबर देख आपके उड़ जाएंगे होश

परिवार में खुशी, पिता को बेटी पर गर्व

मनवीर के पिता गुरजंट सिंह, जो खेती-बाड़ी का काम करते हैं, ने कहा, “हमें अपनी बेटी पर बहुत गर्व है. उसने पूरे पंजाब में हमारा नाम ऊंचा किया.” मनवीर की मां वीरपाल कौर भी बेटी की उपलब्धि से बेहद खुश हैं. मनवीर की तीन बहनें हैं, जिनमें बड़ी बहन घर पर रहती है और छोटी बहन 8वीं कक्षा में पढ़ती है.

डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा का सपना

मनवीर का सपना मेडिकल फील्ड में जाकर डॉक्टर बनना और लोगों की सेवा करना है. उन्होंने नीट की परीक्षा दी है और इसके परिणाम का इंतजार कर रही हैं. मनवीर ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया, जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया.

यहां देखें मार्कशीट:

यह खबर भी पढ़ें: 
कैथल के अर्पणदीप ने किया हरियाणा बोर्ड में टॉप, इतने सब्जेक्ट में मिले 100 नंबर, मार्कशीट देख चौंक जाएंगे आप
सोनीपत की करीना ने हरियाणा बोर्ड 12वीं में किया टॉप, मार्कशीट के नंबर उड़ा देंगे होश