UP Board 10th topper 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज यानी गुरुवार को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार प्रदेश में 10वीं और 12वीं में लड़कियों का दबदबा देखने को मिला. इस बीच अब एक एक कर टापर्स की मार्कशीट भी सामने आने लगी है. ऐसी ही एक मार्कशीट 10वीं की टॉपर कशिश वर्मा की भी सामने आई है. कशिश को लगभग हर सब्जेक्ट में 100 के करीब नंबर मिले हैं. अब टॉप करने के बाद से कशिश के परिवार में खुशी का माहौल है.
ADVERTISEMENT
मैथ, साइंस और सोशल साइंस में मिले 99 अंक
कशिश वर्मा को 600 में से 587 नंबर मिले हैं. उनकी 10वीं में 97.83 परसेंट आई हैं. मार्कशीट में उनके नबंरों की बात करें तो उन्होंने मैथ्स (Mathematics), साइंस (Science) और सोशल साइंस (Social Science) तीनों ही सब्जेक्ट में 100 में से 99 से अंक हासिल किए हैं. इन विषयों में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में ही उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है. इसके साथ ही उन्हें हिंदी में 98, इंग्लिश में 95 और होम साइंस में अंक मिले हैं. कशिश की मार्कशीट के हर कॉलम में A1' ग्रेड लिखा गया है.
वेस्टरली जेट स्ट्रीम
परिजनों और स्कूल में मनाया गया जश्न
कशिश की इस ऐतिहासिक सफलता पर उनके पिता पुतन और माता नीलम फूले नहीं समा रहे हैं. कशिश ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता के मार्गदर्शन को दिया है. कशिश का उनके घर पर मिठाई खिलाकर और फूल-मालाओं से सम्मान किया गया.
ADVERTISEMENT


