UP Board 12th Topper 2026: फिजिक्स में 100…मैथ्स में 99, UP बोर्ड की 12वीं की टॉपर श्रिया वर्मा की मार्कशीट देख हर कोई चौंका

UP Board results Topper Shriya Verma Marksheet: यूपी बोर्ड 2026 के नतीजों में एक बार फिर छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. इस बीच 12वीं में दूसरी रैंक हासिल करने वाली श्रिया वर्मा की मार्कशीट सामने आई है. इसमें उन्होंने फिजिक्, मैथ्स सहित कई सब्जेक्ट्स में शानदार प्रदर्शन किया है.

UP Board results Topper Shriya Verma Marksheet
UP Board results Topper Shriya Verma Marksheet

संदीप कुमार

follow google news

UP Board 12th topper 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित किए जाने के बाद अब टॉपर्स की मार्कशीट सामने आ रही हैं. इसी कड़ी में प्रदेश की मेधावी छात्रा श्रिया वर्मा का स्कोरकार्ड सामने आया है. श्रिया का को 12वीं में 500 में से 486 नंबर मिले हैं. इसके साथ ही उन्होंने 97.20 प्रतिशत नंबरों के साथ फर्स्ट डिवीजन हालिस की है.अब रिजल्ट जारी होने के बाद से ही श्रिया के घर पर खुशी का माहौल है. लोग उनकी इस उपलब्धि की जमकर सराहना कर रहे हैं. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं उन्हें किस सब्जेक्ट में कितने नंबर मिले हैं.

Read more!

फिजिक्स में मिला परफेक्ट स्कोर, गणित में भी गाड़े झंडे

श्रिया वर्मा की मार्कशीट की सबसे बड़ी खूबी उनके फिजिक्स (Physics) के नंबर हैं. उन्होंने इस विषय में 100 में से 100 अंक हासिल कर सबको चौंका दिया है. इसके साथ ही गणित (Mathematics) जैसे चुनौतीपूर्ण विषय में भी उन्होंने 99 अंक प्राप्त किए हैं. साइंस स्ट्रीम की छात्रा होने के नाते फिजिक्स और मैथ में इस तरह का प्रदर्शन उनकी विषय पर मजबूत पकड़ को साबित करता है. थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल में भी उन्हें पूरे अंक मिले हैं.

इंग्लिश और केमिस्ट्री में भी रहा शानदार प्रदर्शन

सिर्फ साइंस और मैथ ही नहीं, श्रिया ने अन्य विषयों में भी अपनी मेधा का परिचय दिया है. उन्हें इंग्लिश में 96 और जनरल हिंदी में 94 अंक मिले हैं. वहीं केमिस्ट्री (Chemistry) में उन्होंने 97 अंक प्राप्त कर अपनी मार्कशीट को और भी दमदार बना दिया है.

परिजनों और शिक्षकों में खुशी की लहर

श्रिया वर्मा की इस सफलता पर उनके पिता सत्यवान और माता रंजना वर्मा बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं. शिक्षकों का कहना है कि श्रिया शुरू से ही एक होनहार छात्रा रही हैं और उन्होंने परीक्षा की तैयारी के लिए बहुत ही अनुशासित तरीका अपनाया था. बता दें कि इस साल लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है, इनमें से श्रिया भी एक थी.

यह भी पढ़ें: UP Board Class 12th Nandani Gupta Marksheet: 97.20% के साथ चमकी नंदिनी…UP Board 12वीं की इस टॉपर के नंबरों ने सबको किया हैरान

    follow google news