सुबह 6 बजे उठना, फिर इतने घंटे की पढ़ाई…UPSC 2025 में RANK 1 लाने वाले अनुज अग्निहोत्री ने फॉलो किया था ये डेली रूटीन

UPSC Topper Daily Routine: यूपीएससी 2025 की परीक्षा में टॉप करने वाले अनुज अग्निहोत्री ने इंडिया टुडे से बातचीत में अपनी पढ़ाई का शेड्यूल शेयर किया है. सुबह 6 बजे उठने से लेकर सोशल मीडिया छोड़ने तक, अनुज ने बताया कि कैसे अनुशासन और परिवार के साथ ने कैसे उन्हें नंबर 1 रैंक हासिल करने में मदद की.

UPSC Topper Anuj Agnihotri Study Routine
UPSC Topper Anuj Agnihotri Study Routine

न्यूज तक डेस्क

follow google news

UPSC Topper Anuj Agnihotri Study Routine: UPSC ने सिविल सर्विस एग्जाम 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसमें देशभर में अनुज अग्निहोत्री ने फर्स्ट रैंक हासिल की है. ऐसे में अनुज की इस सफलता पर इंडिया टुडे ने उनसे बातचीत की है. इस दौरान अनुज ने अपनी सफलता के पीछे की स्टाेरी शेयर की है. साथ ही अनुज ने बताया कि वे तैयारी के दौरान कैसा रूटीन फॉलो करते थे और उन्हें कितने घंटे पढ़ाई की. साथ उन्होंने बताया कि किसी भी एग्जाम को निकालने का बेसिक मंत्रा क्या है.

Read more!

सुबह से लेकर रात तक ये रूटीन करते थे फॉलो

अनुज ने अपने डेली रूटीन के बारे में बताते हुए कहा कि वो सुबह 6:00 बजे उठना पसंद करते थे. उन्होंने बताया कि वो दिन में औसतन 8 से 9 घंटे पढ़ने की कोशिश करते थे. बतौर अनुज पहले अटेंप्ट के दौरान उन्होंने इसी रूटीन काे फॉलो किया था. इसने उनके जनरल नॉलेज को बढ़ाने में बहुत फायदा मिला. अनुज ने बताया कि वो रात 11:30 बजे तक सो जाते थे, जिससे की उनकी नींद पूरी हो सके और साथ ही दिमाग फ्रेश रहे.

सर्विस के साथ कैसे बदला पढ़ाई का तरीका

अनुज ने बताया कि पहले अटेंप्ट के बाद जब वो 'डेनिक्स' सर्विस में शामिल हो गए. इसने उनके डेली रूटीन को थोड़ा बदल गया. नौकरी के दौरान वो पहले की तरह बहुत ज्यादा सख्त रूटीन फॉलो नहीं क पाए. अनुज के अनुसार अपने UPSC एग्जाम के तीसरे अटेंप्ट में उन्होंने पढ़ाई के साथ साथ थोड़ा मनोरंजन और दोस्तों के साथ समय भी बिताया. अपने टॉप करने को अनुज भगवान की कृपा मानते हैं और कहते हैं कि कम तनाव और संतुलित जीवन के साथ उन्हें इस बार पहली रैंक हासिल हुई.

यह पढ़ें: अमरोहा की सुरभि यादव ने UPSC 2025 में 14वां रैंक लाकर कर दिया कमाल, मॉक इंटरव्यू में ऐसे दिए सवालों के जवाब

सोशल मीडिया और पार्टियों से बना ली थी दूरी

अनुज से जब पढ़ाई के दौरान उनके सैक्रिफाइस को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया कि तैयारी के दौरान उन्होंने खुद को पूरी तरह से बाहरी दुनिया से अलग कर लिया था. उन्होंने सोशल मीडिया का इस्तेमाल बंद कर दिया और पार्टीज के साथ ही फैमिली फंक्शन से भी दूरी बना ली थी. अनुज का कहना है कि उन्हें इस बात का कोई मलाल नहीं है क्योंकि उन्हें पता था कि तैयारी के लिए ये जरूरी है. उन्होंने इस समय का उपयोग अपने माता पिता के साथ ज्यादा वक्त बिताने में किया जिसे वो अपनी लाइफ का सबसे अच्छा समय मानते हैं.्र

कौन हैं अनुज अग्निहोत्री?

UPSC Topper अनुज अग्निहोत्री राजस्थान के कोटा के पास स्थित एक छोटे से कस्बे रावतभाटा के रहने वाले हैं. उनके पिता कृष्ण बिहारी अग्निहोत्री यहां के न्यूक्लियर पावर प्लांट में कर्मचारी हैं और माता श्रीमती मंजू अग्निहोत्री एक गृहिणी हैं. अनुज का एक बड़ा भाई भी है जिनका नाम अंशुल अग्निहोत्री है और वो एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं. अनुज ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता पिता के सहयोग और उनके आशीर्वाद को दिया है.

यह भी पढ़ें: 'मैं पहले चिल्लाया, फिर पापा को'...UPSC Topper अनुज ने बताया लिस्ट में फार्स्ट रैंक देखते ही कैसा था उनका पहला रिएक्शन

    follow google news